हमारी स्वतंत्रता को सम्मान दे चीन; ताइवान
चीन के द्वारा ताइवान की सीमा में घुसपैठ की जा रही है। इसे लेकर ताइवान ने चीन से कहा है कि सैन्य बल का उपयोग करके उसे धमकाकर यथास्थिति को कमजोर करने की कोशिश न की जाए। ताइवान के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में फिर से चीन से ताइवान के अस्तित्व को मान्यता देने और उसकी स्वतंत्रता का सम्मान करने के लिए कहा।
ताइवान के विदेश मंत्रालय ने ताइवान का समर्थन करने के लिए अपने सहयोगियों को भी धन्यवाद दिया। ताइवानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने कहा, ताइवान को धमकाने या दबाने और क्षेत्रीय यथास्थिति को कमजोर करने के लिए चीन सैन्य उकसावे या अन्य तरीकों का उपयोग करने का प्रयास न करें।
मंत्रालय ने कहा, एमओएफए हमारे सहयोगियों, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, न्यूजीलैंड, लिथुआनिया, दक्षिण कोरिया और 30 से अधिक देशों की सरकारों को धन्यवाद देता है, साथ ही यूरोपीय संघ को चीन द्वारा हमारे देश को डराने के लिए एक बार फिर सैन्य अभ्यास करने के बारे में अपनी चिंताओं को सार्वजनिक रूप से व्यक्त करने के लिए धन्यवाद देता है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Breaking: सुपर टाइफून ‘बावी’ का कहर! 15 की मौत, भूस्खलन से तबाही… ताइवान, चीन और जापान हाई अलर्ट पर
- China के जिनजियांग की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की मौत, कई लोग अंदर फंसे
- China Missile Test: न्यूक्लियर सबमरीन से चीन का बड़ा मिसाइल टेस्ट, अमेरिका-जापान अलर्ट, Asia-Pacific में बढ़ा तनाव!
- चीन की रेगिस्तान में ‘न्यूक्लियर फोर्ट्रेस’! अमेरिका को जवाब देने की तैयारी, शिनजियांग में बन रहा विशाल गुप्त सैन्य अड्डा
- ताइवान पर शी जिनपिंग की सख्त चेतावनी: “गलती हुई तो चीन और अमेरिका आमने-सामने आ सकते हैं”
- होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: अमेरिकी सेना का बड़ा दावा, ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ अभियान शुरू



