ब्रिटेन की रक्षा समीक्षा में बड़ी चेतावनी: रूस को सबसे बड़ा खतरा, चीन को बताया जटिल चुनौती

Date:

ब्रिटेन की रक्षा समीक्षा में बड़ी चेतावनी: रूस को सबसे बड़ा खतरा, चीन को बताया जटिल चुनौती

दुनिया भर में चल रहे संघर्षों के बीच ब्रिटेन ने अपनी 10 वर्षीय रक्षा योजना की समीक्षा में महत्वपूर्ण चेतावनी जारी की है। इस समीक्षा में रूस को सबसे बड़ा खतरा करार दिया गया है, जबकि चीन को एक “जटिल चुनौती” बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सरकार इस रिपोर्ट को सोमवार को सार्वजनिक करने वाली है।

ब्रिटेन के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री कीर स्टारमर भारत के साथ 'नई रणनीतिक  साझेदारी' चाहते हैं | विश्व समाचार - बिजनेस स्टैंडर्ड

यह 130 पन्नों की समीक्षा रिपोर्ट पूर्व नाटो महासचिव जॉर्ज रॉबर्टसन के नेतृत्व में तैयार की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन कई बार रूस, ईरान और उत्तर कोरिया के साथ सहयोग को लेकर तैयार रहा है, जिससे वह एक बहुआयामी और जटिल रणनीतिक चुनौती बन गया है।

वहीं रूस को यूक्रेन में जारी युद्ध और आक्रामक नीतियों के चलते सीधा खतरा बताया गया है। रिपोर्ट में ब्रिटिश सेना की मौजूदा संरचना और आकार को लेकर भी सवाल उठाए जाने की संभावना है।

यूरोपीय संघ की भी चिंता

शनिवार को यूरोपीय संघ की शीर्ष राजनयिक काजा कालास ने भी रूस-चीन के गठजोड़ को दुनिया की सबसे बड़ी चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि जब ये दोनों देश “सौ वर्षों में न देखे गए बदलाव” और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में संशोधन की बात करते हैं, तो यह गंभीर चिंता का विषय है।

हथियार निर्माण और तकनीक में निवेश

ब्रिटेन सरकार ने घोषणा की है कि वह कम से कम छह नई फैक्टरियां स्थापित करेगी जो हथियार और विस्फोटक बनाएंगी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, सरकार डिजिटल टार्गेटिंग वेब में 1 बिलियन पाउंड से अधिक का निवेश करने जा रही है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related