तेहरान। अमेरिका–इजरायल के हमलों और युद्ध के बीच ईरान में मंगलवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। दक्षिणी ईरान के गेराश इलाके में 4.3 मैग्नीट्यूड का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे बताया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि ईरान में युद्ध के कारण पहले ही लोग घबराए हुए हैं। ऐसे में आज आए भूकंप के कारण लोग और दहशत में आ गए। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों ने भूकंप के वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए। अभी तक किसी बड़े नुकसान, मौत या घायलों की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। सोशल मीडिया पर यह भी अफवाहें फैलीं कि कहीं यह ईरान का न्यूक्लियर टेस्ट तो नहीं ता। इधर, इजरायल और अमेरिका ने ईरान में हमले तेज कर दिए हैं। इन हमलों में ईरान में बड़े पैंमाने पर तबाही हो रही है। मंगलवार को तेहरान से 800 किलोमीटर दक्षिण–पूर्व में केरमान एयर बेस पर हुए हमले में कम से कम 13 ईरानी सैनिक मारे गए हैं। एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर को निशाना बनाकर ये हमला किया गया।
👉 यह भी पढ़ें:
- Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके
- Massive Earthquake Sparks Tsunami Alert: फिलीपींस में भूकंप के बाद इंडोनेशिया में सुनामी, जापान हाई अलर्ट पर!
- Israel-Iran War Update: तेहरान से इस्फहान तक धमाकों की गूंज, क्या शुरू हो गया है Middle East में बड़ा युद्ध?
- 7.8 Magnitude Earthquake Rocks Philippines: सुनामी अलर्ट जारी, लाखों लोगों पर मंडरा रहा खतरा!


