भारत की सख्ती के बाद अब पाकिस्तान दे रहा परमाणु हथियारों की धमकी, रेल मंत्री हनीफ और पंजाब के पूर्व सीएम सेठी ने उगला जहर

Date:

इस्लामाबाद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आने के बाद से पाकिस्तान हर रोज धमकी दे रहा है। पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर हमारा पानी बंद करेंगे तो जंग के लिए तैयार हो जाएं। हमने गौरी, शाहीन, गजनवी और 130 परमाणु हथियार सिर्फ हिंदुस्तान के लिए रखे हैं। ऐसा ही बयान पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व सीएम नजम सेठी ने भी दिया है।

जम्मूकश्मीर के बैसरन घाटी में 22 अप्रैल हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है। इस बीच पाकिस्तान ने युद्ध जैसी तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता की आशंका बढ़ गई है। पाकिस्तान के रेल मंत्री हनीफ अब्बासी ने ऐलान किया है कि देश के सभी रेलवे स्टेशनों को पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के अधीन कर दिया गया है। इस कदम का उद्देश्य सैन्य उपकरणों और हथियारों के तेजी से परिवहन को सुनिश्चित करना है, ताकि संभावित युद्ध की स्थिति में फौजी तैयारियों में कोई देरी हो। पूरा लॉजिस्टिक सिस्टम अब सशस्त्र बलों के नियंत्रण में है। टैंक, भारी हथियार और अन्य सैन्य उपकरण अब सीधे रेलवे के माध्यम से आवश्यकता अनुसार स्थानांतरित किए जा सकते हैं। अब्बासी ने कहा कि हमारे अधिकारी पूरी तरह से तैयार हैं और आवश्यकता पड़ने पर सेना के निर्देशानुसार कार्य करेंगे।

नजम सेठी का इमरान पर पलटवार, कहा- सजा थी क्रिकेट बोर्ड का प्रमुख बनाया जाना  - najam sethi hits back at imran khan - AajTak

सेठी ने दी परमाणु बम गिराने की धमकी

जम्मूकश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान बौखला गया है। हर दिन धमकी भरे बयान आ रहे हैं। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री नजम सेठी ने धमकी देते हुए कहा है कि पाकिस्तान भारत पर परमाणु बम गिरा सकता है। नजम सेठी ने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के बीच युद्ध कुछ दिन चलता है तो भारत पाकिस्तान पर हावी नहीं हो सकता है, लेकिन अगर युद्ध लंबा चलता रहा तो पाकिस्तान भारत के सामने टिक नहीं पाएगा। फिर ऐसे में पाकिस्तान परमाणु बम गिरा सकता है। भारत तो वैसे भी डरा हुआ हैउसको पता है कि ये पागल हैं, कहीं कुछ कर ही ना दें। हम युद्ध से डरते नहीं हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

चेन्नई। तमिलनाडु की एक पटाखा फैक्ट्री में रविवार को धमाका हो गया। इस घटना में अब तक 16 लोगों की मौत की खबर आ रही है, जबकि कई घायल हैं। मौतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस-प्रशासन द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया है। सीएम एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख जताया है। बताया जाता है कि यह घटना विरुधुनगर जिले के कट्टानारपट्टी गांव में हुई। मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने इस दुखद घटना पर संज्ञान लेकर मंत्रियों को मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया है। प्राथमिक रिपोर्ट में करीब 16 लोगों की मौत की बात कही गई है। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। तमिलनाडु में पहले भी पटाखा फैक्ट्रियों के विस्फोट और धमाके के साथ आगजनी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पटाखा फैक्ट्री में हुए जोरदार विस्फोट के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई और अधिकारियों के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि इसकी गूंज कई किलोमीटर तक सुनी गई। धमाके के बाद आसपास की इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है, कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं और खिड़कियों के कांच टूट गए। तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने हादसे पर दुख जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि कट्टानापट्टी में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत की खबर से गहरा दुःख हुआ है। इस त्रासदी से उन्हें अत्यंत पीड़ा पहुंची है और उन्होंने जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों के.के.एस.एस.आर. रामचंद्रन और थंगम थेन्नरासु को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों की निगरानी करने तथा प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने ज़िलाधिकारी से संपर्क कर सभी आवश्यक सहायता के तालमेल का भी निर्देश दिया है।