तीन साल में उत्तराखंड पहुंचे 23 करोड़ पर्यटक, मुख्यमंत्री धामी ने कहा — पर्यटन ने दी नई ऊंचाइयां

Date:

तीन साल में उत्तराखंड पहुंचे 23 करोड़ पर्यटक, मुख्यमंत्री धामी ने कहा — पर्यटन ने दी नई ऊंचाइयां

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में 23 करोड़ से अधिक पर्यटक उत्तराखंड पहुंचे हैं, जिससे राज्य के पर्यटन क्षेत्र को नई ऊंचाइयां मिली हैं। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए होमस्टे योजना को प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को “देवभूमि” बताते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य पर्यटन को और अधिक सुविधाजनक, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाना है।

चारधाम यात्रा और होमस्टे योजना से मिली नई दिशा

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में न केवल चारधाम यात्रा ने नए कीर्तिमान स्थापित किए, बल्कि 6,000 से अधिक होमस्टे संचालकों की आजीविका में भी वृद्धि हुई है।
स्थानीय पर्वतीय व्यंजनों और हस्तनिर्मित उत्पादों की मांग में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिली है।

“डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड को नई ऊंचाइयां”

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के समन्वित प्रयासों से उत्तराखंड का पर्यटन क्षेत्र लगातार प्रगति कर रहा है।
उन्होंने कहा आज रिकॉर्ड संख्या में देश-विदेश से पर्यटक देवभूमि उत्तराखंड की ओर आकर्षित हो रहे हैं। पर्यटन के क्षेत्र में उत्तराखंड निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।”

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

अंडमान में मिला ‘ऊर्जा का खजाना’! भारत को मिली बड़ी प्राकृतिक गैस खोज, क्या खत्म होगी विदेशी तेल-गैस पर निर्भरता?

केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए बताया है कि सरकारी कंपनी Oil India Limited ने अंडमान के अपतटीय  क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का एक बड़ा भंडार खोज निकाला है।