प्रयागराज महाकुंभ में जाने की कर लें प्लानिंग, ये दो स्पेशल ट्रेनें आपका सफर करेंगी आसान

Date:

भोपाल। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। अगर आप महाकुंभ में जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कर लें, क्योंकि मध्यप्रदेश से दो स्पेशल ट्रेनें शुरू हो रही हैं। ये दोनों ट्रेनें आपका सफर आसान करेंगी। ये ट्रेनें मध्यप्रदेश के 30 से अधिक स्टेशनों से गुजरेंगी। पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल से प्रयागराज के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जिसके लिए बुकिंग भी शुरू कर दी गई हैं।

ये दोनों ट्रेनें हो रही हैं शुरू

रानी कमलापतिबनारस स्पेशल ट्रेन (01661) 16 जनवरी से 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को चलेगी। ट्रेन रानी कमलापति से सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 10:15 बजे बनारस पहुंचेगी।

बनारसरानी कमलापति स्पेशल ट्रेन (01662) से 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी। यह ट्रेन बनारस से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 11:30 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

सोगरियाबनारस स्पेशल ट्रेन (09801) 17 जनवरी से 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को चलेगी। ट्रेन सोगरिया स्टेशन से सुबह 8:15 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन सुबह 10.15 बजे बनारस पहुंचेगी।

बनारससोगरिया स्पेशल ट्रेन (09802) 18 जनवरी से 19 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को चलेगी। ट्रेन बनारस स्टेशन से दोपहर 14:45 बजे प्रस्थान करेगी। अगले दिन दोपहर 15:45 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

इन स्टेशनों से गुजेरेगी गाड़ी

-रानी कमलापतिबनारसरानी कमलापति कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन मण्डीदीप, औबेदुल्लागंज, बुदनी, नर्मदापुरम, इटारसी, सोहागपुर, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदनमहल, जबलपुर जंक्शन, देवरी, सिहोरा रोड, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर एवं चुनार स्टेशन से होकर गुजरेगी।

-सोगरियाबनारससोगरिया कुम्भ मेला एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन अन्ता, बारां, अटरू, छबरा गुगोर, रूठियाई जंक्शन, गुना, अशोक नगर, मूंगावली, मालखेड़ी, खुरई, नरयावली, सागर, गिरवर, गणेशगंज, पथरिया, दमोह, रीठी, कटनी जंक्शन, झुकेही, मैहर, सतना जंक्शन, जैतवार, मझगवां, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर एवं चुनार से होकर गुजरेगी।

इन ट्रेनों का भी मिलेगा लाभ

महाकुंभ मेला में जाने के लिए मध्यप्रदेश के यात्रियों को दक्षिण पूर्व मध्य रेल की स्पेशल ट्रेनों का भी फायदा मिलेगा। बिलासपुरप्रयारागज छिवकीवाराणसी स्पेशल ट्रेन (08253/54) रायपुर, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, जबलपुर, कटनी होकर चलेगी। इसके अतिरिक्त रायगढ़वाराणसी (08251/52) और दुर्गवाराणसी (08791/92) स्पेशल ट्रेन बिलासपुरअनूपपुरशहडोल, उमरिया, कटनी होकर चलेगी।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related