महंगाई से त्रस्त जनता को आरबीआई ने किया निराश, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, कम नहीं होगी ईएमआई

Date:

नई दिल्ली। देश की जनता आज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पर टकटकी लगाए बैठी थी, लेकिन निराशा के अलावा कुछ नहीं मिला। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से रेपो रेट 6.5 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। आरबीआई के इस फैसले से न तो आपकी ईएमआई कम होने वाली है और न महंगाई से राहत मिलने वाली है। यह 11 वां मौका है जब आरबीआई ने रेपे रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

शुक्रवार को मौद्रिक समीक्षा बैठक के फैसलों की जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने रेपो रेट को स्थिर रखने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि एमपीसी और आरबीआई की पॉलिसी का असर लोगों के जीवन पर पड़ता है। हमारी जिम्मेदारी महंगाई को नियंत्रित करना है। उन्होंने कहा कि मौद्रिक कमेटी के 6 में से 4 सदस्य रेपो रेट में बदलाव करने के पक्ष में नहीं थी। हमारी जिम्मेदारी जीडीपी को मजबूत करना है। आरबीआई ने कैश रिजर्व रैश्यो यानी सीआरआर में 0.50 फीसदी की कटौती की। इस कटौती के साथ ही सीआरआर 4.50 फीसदी से घटकर 4 फीसदी पर पहुंच गया है। आरबीआई के एक फैसले से बाजार में 1.6 लाख करोड़ रुपये की लिक्विडिटी बढ़ेगी। आरबीआई ने एसडीएफ दर 6.25% पर बरकरार एमएसएफ दर 6.75% पर बरकरार रखा है। आरबीआई का अनुमान है कि जनवरी से मार्च में महंगाई कम होगी। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि महंगाई का जीडीपी ग्रोथ पर बुरा असर पड़ा है।

रेपो रेट घटता तो लोन में मिलती राहत

रेपो रेट घटने का मतलब है कि बैंकों को आरबीआई से कम ब्याज दर पर सस्ता लोन मिलेगा। जब बैंक को सस्ता लोन मिलेगा तो वो अपने ग्राहकों को भी सस्ती दरों पर लोन बांटेगा। एक बार फिर आरबीआई ने रेपो रेट नहीं घटाया है। इसके कारण आपके हाउसिंग, कार तथा अन्य लोन के ईएमआई में कोई राहत नहीं मिलने वाली।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हैदराबाद। आईपीएल 2026 के तहत शनिवार को हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने चेन्नई सुपर किंग्स को 10 रनों से हरा दिया।  राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 195 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई 184 रन ही बना सकी। चेन्नई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 18 रन बनाने थे लेकिन वह लक्ष्य प्राप्त नहीं कर सकी। हेनरिक के 59 रन की पारी काम आई चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। सनराइजर्स हैदराबाद ने स्थिर बल्लेबाजी के साथ खेल की शुरुआत की और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ट्रैविस हेड की बदौलत 5 ओवर में बिना विकेट खोए 63 रन बनाए। दोनों ने 75 रनों की अच्छी साझेदारी निभाई, तभी ट्रैविस हेड का पहला विकेट गिरा और उसके तुरंत बाद एसआरएच के कप्तान ईशान किशन बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। दोनों विकेट मुकेश चौधरी ने लिए। इसके बाद एसआरएच ने कुछ और विकेट जल्दी गंवा दिए, लेकिन टीम बेहतर रन रेट बनाए रखने में कामयाब रही। इससे एसआरएच को अच्छा स्कोर बनाने में मदद मिली। सीएसके के एक और गेंदबाज जेमी ओवरटन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अभिषेक शर्मा (59 रन), अनिकेत वर्मा (2 रन) और नीतीश कुमार रेड्डी (12 रन) के तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। हेनरिक क्लासेन एसआरएच के लिए उम्मीद की किरण थे, जो चौके लगा रहे थे, लेकिन अंशुल कंबोज की गेंद पर 59 रन बनाकर आउट हो गए। घरेलू मैदान पर खेलने और बल्लेबाजी के अनुकूल उच्च स्कोर वाली पिच होने के बावजूद एसआरएच 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाने में सफल रही। हिंगे का नहीं चला जादू, रेड्डी और मलिंगा काम आए सीएसके के सलामी बल्लेबाजों ने पहले ओवर में 15 रन बनाए, लेकिन दूसरे ओवर में नीतीश कुमार रेड्डी की पहली गेंद पर संजू सैमसन अपना विकेट दे बैठे। हेनरिक ने काम का कैच लिया पर उसी ओवर में एक बार और मौका मिला और गेंद हेनरिक के पास गई पर कैच ड्रॉप हो गया, जो एसआरएच को आगे जाकर काफी भारी पड़ा। आयुष म्हात्रे और ऋतुराज गायकवाड़ ने चौको छक्कों की बारिश कर दी। प्रफुल्ल हिंगे ने अपनी बॉलिंग से रिकॉर्ड बनाया है। वे काफी महंगे साबित हुए, उन्हें अपने पहले ओवर में 14 रन दिए और दूसरे ओवर में 24 रन दिए। नीतीश कुमार रेड्डी को मिला दूसरा विकेट और म्हात्रे 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईशान मलिंगा ने भी अच्छी गेंदबाजी करते हुए रितुराज गायकवाड़, सरफराज खान और मैट शॉर्ट का विकेट झटका। दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस अपना खाता खोले बिना पवेलियन लौट गए। लक्ष्य का पीछा करते-करते चेन्नई सुपर किंग्स के विकेट गिर गए, रन और गेंदों के बीच में गैप भी बढ़ गया। 6 विकेट गिरने के बाद भी सीएसके को भरोसा था शिवम दुबे पर, लेकिन वो भी 21 रन बनाकर 16वें ओवर में साकिब हुसैन की गेंद पर आउट हो गए। यहां से सीएसके का जीतना मुश्किल हो गया। प्रफुल्ल हिंगे ने डाला आखिरी ओवर जहां सीएसके को जीत के लिए चेस करना था। 18 रन और उन्होंने ओवरटन का विकेट ले के मैच पूरा एसआरएच के पक्ष में कर दिया।