इंडिगो की मदुरै जा रही प्लाइट में हवा में ही आई तकनीकी खराबी, वापस चेन्नई लौटा विमान, 68 यात्री थे सवार

Date:

नई दिल्ली। एयर इंडिया के बाद अब इंडिगो के विमानों में भी हर दिन खराबी हो रही है। मदुरै जाने वाली इंडिगो के विमान में शुक्रवार को बीच हवा में तकनीकी खराबी गई। इस वजह से उसे वापस चेन्नई लौटना पड़ा। विमान में करीब 68 यात्री सवार थे।

हवाई अड्डे के अधिकारियों के अनुसार करीब आधे घंटे की उड़ान के बाद इंडिगो एयरलाइंस के विमान के पायलट ने खराबी का पता लगाया और चेन्नई वापस आने की अनुमति मांगी। इसके बाद विमान को चेन्नई में सुरक्षित रूप से यहां उतरा। सभी यात्रियों को विमान से उतार लिया गया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बुधवार को दिल्ली से रायपुर जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E-6313 के यात्री तकनीकी खराबी के कारण विमान के अंदर लगभग 40 मिनट तक फंसे रहे थे। लैंडिंग के बाद विमान का दरवाजा नहीं खुल पाया था। दोपहर 2:20 बजे रायपुर में लैंड करने वाली इस फ्लाइट में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और रायपुर की मेयर मीनल चौबे सवार थीं। इसी तरह 17 जून को केरल के कोच्चि से दिल्ली रही इंडिगो के विमान 6E-2706 की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी थी। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद एहतियातन यह कदम उठाया गया था। पिछले महीने दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट में तृणमूल कांग्रेस सांसदों के प्रतिनिधिमंडल सहित 227 यात्री सवार थे। भारी बारिश और ओलावृष्टि की वजह से फ्लाइट भारी टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी। इसके बाद पायलट ने श्रीनगर में एयर ट्रैफिक कंट्रोल को आपातकाल की सूचना दी। सभी यात्री सुरक्षित रूप से विमान से उतर गए थे, लेकिन विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

ट्विशा शर्मा की सास गिरिबाला सिंह को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर एक्शन, डिप्टी जेलर को हटाया, दो और पर होगी कार्रवाई

मॉडल एवं एक्टर ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में गिरफ्तार सास गिरिबाला सिंह को जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट देने के मामले में सख्त एक्शन हुआ है। रविवार को महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया।