इस सप्ताह ओटीटी पर मनोरंजन ही मनोरंजन, आज शुक्रवार को रिलीज हुईं कई फिल्में और वेब सीरीज

Date:

इंदौर। वीकेंड आने वाला है और इसके लिए लोगों को फिल्मों और वेब सीरीज का बेसब्री से इंतजार रहता है। वीकेंड पर लोग फिल्में और शोज देखना पसंद करते हैं। हमेशा की तरह इस वीक भी ओटीटी पर बहुत कुछ रिलीज हुआ हैआज शुक्रवार है, ऐसे में लोगों को कुछ कुछ नया देखने की चाह होती है, क्योंकि नईनई फिल्में ओटीटी पर भी रिलीज होती हैं।

फिर आई हसीन दिलरुबाइस लिस्ट में पहला नामफिर आई हसीन दिलरुबाका है। तापसी पन्नू और विक्रांत मैसी की फिल्म इस हफ्ते ओटीटी पर तहलका मचाने रही है। इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

इंस्टिगेटर्स इंस्टिगेटर्स की कहानी एक असफल डकैती के इर्दगिर्द घूमती है, जिसमें दो चोर भागने पर मजबूर होते हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए वह अपने प्लान में एक डॉक्टर को भी ले लेते हैं। इसे एप्पल टीवी पर देख सकते हैं।

मिशन क्रॉसमिशन क्रॉस एकलोगों के मिशनकी याद दिलाता है जो एक पैरिश में हुआ। 20वीं सदी से पहले ये पूरे यूरोप में आम था और परंपरा आज भी जारी है। इसे भी नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।

टर्बोममूटी की इस फिल्म में बेहतरीन कहानी है, जो कि एक जीप चालक के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे मुसीबत में फंसने के बाद चेन्नई में ट्रांसफर होना पड़ता है। इसे सोनीलिव पर देख सकते हैं।

लाइफ हिल गईलाइफ हिल गई की कहानी दो भाईबहनों पर आधारित है, जो कि एक दूसरे से कंपटीशन करते हैं। इसे हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

घुड़चढ़ीदो पीढ़ियों की लवस्टोरी की कहानी है, जिसमें संजय दत्त, रवीना टंडन, पार्थ समथान, खुशाली कुमार और अरुणा ईरानी हैं। यह जियो सिनेमा पर रिलीज हो रही है।

ग्यारहग्यारहइसकी कहानी दो पुलिस अभिकारियों पर है। यह सीरीज जी5 पर रिलीज होगई है।

लिसा फ्रैंकनस्टाइनयह एक मिसअंडरस्टुड टीनएजर और एक पुनर्जीवित विक्टोरियन लाश की कहानी पर बनी है। इस शो को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

नई दिल्ली। पिछले कुछ समय से आम आदमी पार्टी से चल रही अनबन की खबरों के बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा ने आप छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। चड्‌ढा के साथ संदीप पाठक और अशोक मित्तल बीजेपी में शामिल हो गए हैं। चड्‌ढा ने आप के सात सांसदों के भाजपा में शामिल होने का दावा किया है। आप छोड़ने की घोषणा करने के बाद ये तीनों नेता दिल्ली के भाजपा मुख्यालय पहुंचे, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने तीनों सांसदों को मिठाई खिलाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट में कहा कि आज, भारत के संविधान के प्रावधानों का प्रयोग करते हुए राज्यसभा में आप के दो-तिहाई से अधिक सांसदों ने भाजपा में विलय कर लिया है। सात सांसदों ने उस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे राज्यसभा के अध्यक्ष को सौंपा गया था।   इन नेताओं के भाजपा में शामिल होने का दावा राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा में शामिल होने वाले अन्य आप राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाति मालीवाल और अशोक मित्तल हैं। संवाददाता सम्मेलन में चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक और अशोक मित्तल भी मौजूद थे। चढ्‌ढा ने आप पर साधा निशाना अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आप पर निशाना साधते हुए चड्ढा ने कहा कि पार्टी अब देश के लिए नहीं, बल्कि अपने ही फायदे के लिए काम कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में, मुझे यह महसूस होने लगा है कि मैं गलत पार्टी में सही व्यक्ति हूं। आज, मैं आप से अलग होने और जनता के साथ अधिक निकटता से काम करने के अपने निर्णय की घोषणा करता हूं। केजरीवाल बोले-पंजाबियों के साथ धोखा आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा-भाजपा ने फिर से पंजाबियों के साथ किया धोखा। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक्स पोस्ट में लिखा-भाजपा ने सांसदों को तोड़कर, पंजाब के साथ गद्दारी की है। सातों सांसदों को आप और पंजाब की जनता ने प्यार और आशीर्वाद भी दिया है। अब गद्दारी की सजा भी देगी। आप नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा में शामिल होकर इन लोगों ने अपना चरित्र दिखाया है। पंजाब की जनता इनकी गद्दारी और धोखे का जवाब देगी। उपनेता पद से हटाने के बाद शुरू हुआ था विवाद कुछ समय पहले आप ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा के आप के उपनेता पद से हटा दिया था। इसके बाद से आप नेता लगातार राघव चड्‌ढा पर निशाना साधते रहे। उन पर भाजपा से मिले होने तथा पीएम मोदी के खिलाफ कुछ नहीं बोलने सहित कई आरोप लगाए गए थे।