अंबानी परिवार के पास देश की जीडीपी का 10% दौलत, बजाज फैमिली दूसरा सबसे रईस परिवार

Date:

नई दिल्ली। देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी की फैमिली देश का सबसे अमीर परिवार बन गया है। मुकेश अंबानी और उनका परिवार 2024 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेस लिस्ट के पहले नंबर पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएमडी मुकेश अंबानी के परिवार का वैल्यूएशन 25,75,100 करोड़ है। इसके साथ ही वो देश के सबसे अमीर परिवार बन गए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नीरज बजाज की बजाज फैमिली है। बजाज फैमिली की कुल संपत्ति 7,12,700 करोड़ रुपये है। तीसरे नंबर पर कुमार मंगलम बिड़ला की फैमिली है, जिनका वैल्यूएशन 5,38,500 करोड़ रुपये है।

मुकेश अंबानी की कंपनी की अनुमानित कीमत 309 अरब डॉलर यानी करीब 25.75 लाख करोड़ रुपये है। अगर भारत के जीडीपी से इसकी तुलना करें तो ये भारत के सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10% है। 8 अगस्त को जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया के सबसे मूल्यवान पारिवारिक व्यवसायों की सूची में बजाज परिवार 7.13 लाख करोड़ रुपये के साथ दूसरे स्थान पर है। बिड़ला परिवार 5.39 लाख करोड़ रुपये के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

लिस्ट में अडानी का नाम नहीं

इस सूची में अडानी परिवार को शामिल नहीं किया गया है। अडानी फैमिली का वैल्यूएशन 15.44 लाख करोड़ रुपये आंका गया है, लेकिन चूंकि अडानी पहली पीढ़ी के कारोबारी है, इसलिए उन्हें मुख्य सूची में शामिल नहीं किया गया है। दूसरी पीढ़ी के सक्रिय नेतृत्व के साथ पहली पीढ़ी के परिवारों वाली सूची में अडाणी शीर्ष पर हैं जबकि सीरम इंस्टीट्यूट का पूनावाला परिवार 2.37 लाख करोड़ रुपये के व्यवसाय के साथ दूसरे स्थान पर हैं। हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने कहा कि पिछले साल की तुलना में तीनचौथाई पारिवारिक व्यवसायों के मूल्य में वृद्धि देखी गई। उन्होंने कहा कि भारत में दीर्घकालिक आर्थिक स्थिरता और वृद्धि को बनाए रखने में इन पारिवारिक व्यवसायों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। डेली कॉलेज इंदौर में भाजपा के पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को बधाई। कुछ नेता भोजन की शिकायत जरूर कर रहे हैं, लेकिन आप इस पर ध्यान मत दीजिए-लोगों का काम है कहना। पूरी ताकत से जुटे रहे मंत्री विजयवर्गीय हालांकि यह आयोजन इंदौर की भाजपा इकाई ने किया था और उसके नेता इसका श्रेय भी ले रहे हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इसमें हर जगह उपस्थिति दिख रही है। कार्यक्रम में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी उनमें से अधिकांश विजयवर्गीय समर्थक ही निकले। हालांकि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपनी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उस पर विजयवर्गीय भारी नजर आ रहे। डेली कॉलेज के भरोसे था भोजन इस आयोजन में भोजन को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना था कि दूसरे राज्यों से आए लोगों को मालवी व्यंजन का स्वाद चखाना था। कैलाश विजयवर्गीय तो इस मामले में माहिर हैं। उनकी इच्छा भी होगी। नगर अध्यक्ष भी यही चाहते होंगे कि मेहमान यहां के भोजन की तारीफ करें, लेकिन डेली कॉलेज वालों को तो कुछ कह नहीं सकते ना। मिश्राजी ने भोजन की व्यवस्था डेली कॉलेज वालों के हवाले जो कर दी थी। अब अगर भोजन खराब भी रहा तो इसमें मंत्रीजी या नगर अध्यक्षजी का क्या दोष? भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी भोजन की शिकायत के बाद अब आयोजकों द्वारा कहा जा रहा है कि मेहमानों को भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी। गिफ्ट पैकेट भी दिया। हां, बात तो सही है, भंवरीलाल के गिफ्ट पैकेट बंटे हैं। अब कहने वाले यह कह रहे हैं कि भंवरीलाल अपना पुराना बकाया भी मांग रहा था। अध्यक्षजी कहने वालों की बातों से हतोत्साहित मत होइए। आखिर राजनीतिक आयोजन ऐसे ही थोड़े हो जाते हैं। इतनी बड़ी दुकान का सत्ता पक्ष के आयोजन में कुछ तो सहयोग बनता ही है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया। किसी भी तरीके से मेहमानों को मिठाई तो खिलाई। दिग्विजय सिंह तो ऐसे ही बोलते रहते हैं इस आयोजन को लेकर राजनीतिक पेंच भी जमकर फंसा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर इस आयोजन पर आपत्ति उठाई थी। उनका कहना था कि डेली कॉलेज जैसी शिक्षण संस्था में संघ और भाजपा के लगातार आयोजन कई सवाल खड़े करता है। नगर अध्यक्षजी, आप इस बात को लेकर भी चिन्तित मत होइए। दिग्विजय सिंह तो संघ और भाजपा पर सवाल उठाते ही रहते हैं, उनकी बात पर भला कौन ध्यान दे रहा? केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार है तो कोई भी संस्थान हो, उसका भाजपा के प्रति कुछ तो कर्त्तव्य बनता ही है। इसी बहाने में वहां की राजनीति भी समझ गए डेली कॉलेज में चुनावी माहौल है। तारीखों की घोषणा हो चुकी है। कई गुट आपस में भिड़े हुए हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर शिकायतों व जांचों का सिलसिला चल रहा है। नगर अध्यक्षजी को भी आयोजन के बहाने इस लड़ाई में कूदने का अवसर मिल गया और वे डेली कॉलेज को और करीब से समझ पाए। इसका फायदा निश्चित तौर पर नगर अध्यक्ष को मिलेगा।