विराट कोहली फिर से बन सकते हैं आरसीबी के कप्तान, कोई विकल्प नहीं मिला तो निभाएंगे जिम्मेदारी

Date:

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 में विराट कोहली फिर से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान बन सकते हैं। बताया जा रहा है कि कोहली ने फ्रेंचाइजी से कहा है कि अगर ऑक्शन तक कोई बेहतर कप्तान नहीं मिलता है वे फिर से यह जिम्मेदारी उठाने को तैयार हैं। कोहली ने 2013 से 2021 तक आरसीबी की कप्तानी की थी।

उल्लेखनीय है कि पिछले तीन सीजन से आरसीबी का नेतृत्व करने वाले फाफ डू प्लेसिस 40 साल के हो गए हैं। फ्रेंचाइजी इस बार उन पर दांव नहीं लगाना चाहती। फ्रेंचाइजी केएल राहुल को टीम में शामिल करना चाहती है, लेकिन उन्हें कप्तान बनाना संभव नहीं दिख रहा, एक कप्तान के रूप में वे सफल नहीं रहे हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी यह सोच रही है कि अगर ऑक्शन में कोई बेहतर कप्तान नहीं मिलता तो कोहली को एक बार फिर से कप्तान बना दिया जाए। बताया जा रहा है कि कोहली से इस संबंध में बात हो गई है और वे इस पर राजी भी हैं। उन्होंने फ्रेंचाइजी से कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो वे इसके लिए तैयार हैं। .

👉 यह भी पढ़ें:

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Vaibhav Suryavanshi : आयरलैंड में वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर सुनील गावस्कर की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा-बिना देरी इंग्लैंड में डेब्यू कराओ

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम की बुरी तरह हार के बाद पूरे देश से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विशेषकर वैभव सूर्यवंशी के नहीं खिलाए जाने पर लोग रिएक्ट कर रहे हैं। अब भारत के महान क्रिकेटर सुनली गावस्कर ने भी इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 1 जुलाई को होने वाले पहले टी20 में वैभव का डेब्यू करवाया जाए।