अपने ही दल के नेताओं के व्यवहार से दुखी कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने कहा-क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

Date:

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान का सच उजागर करने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल विदेश दौरे पर है। इसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद भी शामिल हैं। कांग्रेस के ही कुछ नेता शशि थरूर और खुर्शीद पर लगातार टिप्पणी कर रहे हैं। इससे दुखी सलमान खुर्शीद ने कहा कि उन्हें यह देखकर दुख होता है कि लोग राजनीतिक फायदे के लिए बातें कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या आतंकवाद के खिलाफ काम करते समय देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

खुर्शीद जदयू के सांसद संजय कुमार झा के नेतृत्व वाले एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा हैं। यह प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर का दौरा करने के बाद फिलहाल मलेशिया में है। खुर्शीद ने एक्स पर लिखा कि जब आतंकवाद के खिलाफ मिशन पर हों, दुनिया को भारत का संदेश देने के लिए, तो यह देखकर दुख होता है कि लोग राजनीतिक फायदे के लिए बातें कर रहे हैं। क्या देशभक्त होना इतना मुश्किल है?

खुर्शीद ने इस पोस्ट के बाद एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि उनसे लगातार कई सवाल पूछे जा रहे हैं, जो उत्साहजनक नहीं हैं जब आप देश के लिए कुछ करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग कहते रहते हैं कि आप भाजपा के लोगों के साथ एक प्रतिनिधिमंडल में क्या कर रहे हैं। आप वहां क्या कर रहे हैं? हम यहां वह कर रहे हैं जो देश के लिए जरूरी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस पार्टी से हैं, आज जो जरूरी है, वह देश के समर्थन में एक आवाज है और हम वही कर रहे हैं। खुर्शीद ने कहा कि लोग कई दावे कर रहे हैं, जिसमें यह भी शामिल है कि वह सरकार का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आतंकवाद विरोधी अभियान इसलिए चला रहे हैं क्योंकि यह इंडिया फर्स्ट है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं, वह (सलमान खुर्शीद) इसका समर्थन कर रहे हैं और उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं; वे सरकार का समर्थन कर रहे हैं आदि। क्या मैं यहां भारत सरकार का विरोध करने आया हूं? अगर मैं ऐसा करना चाहता, तो मैं घर पर रहता। मैं यहां भारत के लिए बोलने आया हूं, जो भी भारत के लिए बोलता है और जिस तरह से भी वे भारत के लिए बोलते हैं, जो कुछ भी भारत के लिए कहा जाता है, हम यहां समर्थन करने के लिए हैं। यह केवल 10-12 दिनों की अवधि है, फिर आपको वापस घर जाना होगा और वह करना होगा जो आपको घर पर करने की आवश्यकता है। लेकिन यहां भारत पहले, भारत और केवल भारत।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Nuclear Plant Attack Alert: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, IAEA चीफ की चेतावनी—‘यह आग से खेलने जैसा’

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ गई है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्रों में शामिल जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) पर ड्रोन हमले की खबर ने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है