बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर भड़के तेजस्वी यादव ने दी चुनाव के बहिष्कार की धमकी, कहा-खुलेआम हो रही है बेईमानी

Date:

पटना। राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि जब सब कुछ तय हो ही गया है, बेईमानी करना ही है, खुलेआम बेईमानी करना है। वोटर लिस्ट से लाखों का नाम काट देना है। इसी वोटर ने कई सरकारें चुनी हैं। जब बेईमानी करना है तो हम लोग मिलकर बहिष्कार पर विचार कर सकते हैं।

तेजस्वी ने कहा कि हम महागठबंधन में सभी दलों से बात करेंगे। चुनाव का क्या मतलब रह जाएगा, जब जनता ही वोट नहीं देगी तो क्या मतलब रहेगा। हम लोग गंभीर होकर चुनाव बहिष्कार पर चर्चा कर सकते हैं। ये विकल्प हमारे पास खुला है। ये लोग मिले हुए हैं। असली खेला अभी ये लोग 1 अगस्त के बाद करेंगे। चुनाव आयोग नया खेला खेलने जा रहा है। हम लोगों की नजर है। जनतागरीब का अधिकार छीनना है तो चुनाव का क्या मतलब है, ऐसे ही एक्सटेंशन दे दीजिए सरकार को।

👉 यह भी पढ़ें:

जदयू ने कहा-कोर्ट पर भरोसा करें

तेजस्वी यादव के चुनाव बहिष्कार वाले बयान पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बड़ा आरोप लगाया है। त्यागी ने कहा कि 28 तारीख को इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। क्या उन्हें कोर्ट पर भी भरोसा नहीं है। कहीं ये कोर्ट को प्रभावित करने की कोशिश तो नहीं है, धमकी तो नहीं है।

कांग्रेस ने कहा-लड़ाई जारी रहेगी

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि हम यह जंग जारी रखेंगे और जरूरत आई तो बड़े से बड़ा फैसला लेंगे। आने वाले वक्त में एक बड़ी लड़ाई की तैयारी है। हम आखिरी लिस्ट और कोर्ट के आदेश का इंतजार करेंगे। अगर वोटर के बड़े पैमाने पर नाम हटाए गए तो सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

HIV Cure Research: क्या HIV के इलाज में मिली बड़ी सफलता? Fingolimod दवा ने वैज्ञानिकों को चौंकाया, शरीर से लगभग गायब हुआ वायरस

एचआईवी (HIV) के इलाज और संभावित Functional Cure की दिशा में वैज्ञानिकों को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है।