दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम आप छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल 

Date:

दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम आप छोड़ कांग्रेस में हुए शामिल

आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है.दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम ने सामाजिक न्याय पर अरविंद केजरीवाल को घेरा और उन पर तंज भी किया.

why rajendra pal gautam was unhappy with aam aadmi party सवर्ण नेताओं का ही  साथ देती है AAP, दलित-मुस्लिम का नहीं: इस्तीफे में क्या-क्या बोले गौतम,  एनसीआर न्यूज़

हालांकि दो बार विधायक बनने और मंत्री बनने का मौका देने के लिए आम आदमी पार्टी धन्यवाद भी दिया. उन्होंने कहा कि नैतिकता के आधार पर उन्होंने विधायकी से इस्तीफा दे दिया है.

उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल एक गाना गाते थे- इंसान से इंसान का हो भाईचारा, यही पैगाम हमारा- लेकिन वो इसकी आगे की लाइन नहीं गाते थे कि नए जगत में हुआ पुराना ऊंच नीच का किस्सा, सबको मिले मेहनत के मुताबिक अपना हिस्सा.

जब उनसे एक पत्रकार ने पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल सामाजिक न्याय को लेकर गंभीर नहीं हैं, तो उनका जवाब था, “अगर वो गंभीर होते तो उन्होंने जो करीब 450 सीएम फेलो, डार्क फेलो और सलाहकारों की भर्ती की उसमें आरक्षण लागू करते. मैंने चिट्ठी लिखी थी, लेकिन उन्होंने कहा कि ये कोई नौकरी नहीं है.

उन्होंने ये भी कहा, एसएसी एसटी कल्याण के लिए जो योजनाएं बनाई गईं, वो बंद हो गई हैं. इस पर कोई भी गंभीर नहीं है.

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा टकराव: अमेरिका की नाकेबंदी, ईरान की डूबाने की धमकी

अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू...