संसद धक्कामुक्की कांड में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मुसीबत बढ़ी, क्राइम ब्रांच को सौंपी गई जांच

Date:

नई दिल्ली। संसद में गुरुवार को आंबेडकर मामले में प्रदर्शन के दौरान हुई धक्कामुक्की के मामले में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच को सौंपी गई है। अब फुटेज की जांच कर घायल भाजपा सांसदों के बयान लिए जाएंगे और राहुल गांधी से भी पूछताछ होगी।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में बीएनएस की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। भाजपा का आरोप है कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने धक्कामुक्की की, जिस वजह से उसके बुजुर्ग सांसद प्रताप सारंगी चोटिल हुए। सारंगी को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधर, राहुल गांधी ने कहा कि मैं संसद के अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन भाजपा के सांसद मुझे रोकने की कोशिश कर रहे थे, धक्का दे रहे थे और धमका रहे थे। राहुल ने दावा किया कि मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी के साथ भी धक्कामुक्की की गई, लेकिन इससे विपक्ष को फर्क नहीं पड़ता। यह संसद है और अंदर जाना हमारा अधिकार है। उन्होंने कहा कि मुख्य मुद्दा यह है कि संविधान और बाबासाहेब की स्मृति का अपमान हुआ है।

दोनों सांसद आईसीयू में भर्ती

संसद में हुई धक्कामुक्की में घायल हुए भाजपा सांसद प्रताप सारंगी और मुकेश राजपूत दूसरे दिन शुक्रवार को भी डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रहे। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शुक्ला ने कहा, शुक्रवार देर रात तक दोनों सांसदों की जांच की गई। उनकी सेहत में पहले से सुधार दिखा। आईसीयू में तैनात चिकित्सक दूसरी टीम उनकी देखभाल कर रही है। दोनों सांसदों का रक्तचाप सामान्य हो गया है। मुकेश राजपूत के सिर में भारी पन चक्कर की शिकायत है। वहीं प्रताप चंद्र सारंगी को पुरानी दिल की बीमारी है।

राहुल गांधी को क्राइम ब्रांच भेजेगी नोटिस

अब क्राइम ब्रांच कैमरे के फुटेज जुटाएगी। इसमें मीडिया के फुटेज भी इसमें शामिल रहेंगे। बयान और फुटेज मिलने के बाद घटना स्थल पर सीन रिक्रिएट किया जा सकता है। इसके बाद राहुल गांधी और अन्य सांसदों को नोटिस भेजा जाएगा। राहुल गांधी से पूछताछ की जाएगी। कांग्रेस की शिकायत में बीजेपी सांसदों पर मल्लिकार्जुन खड़गे को धक्का देने और एससी-एसटी एक्ट के तहत आरोप लगाए गए है। पुलिस इस शिकायत की भी जांच कर रही है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

इंदौर। डेली कॉलेज इंदौर में भाजपा के पश्चिम-मध्य क्षेत्र के प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन हुआ। इसमें मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गोवा, दमन-दीव और दादरा नगर हवेली सहित सात राज्यों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस सफल आयोजन के लिए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा को बधाई। कुछ नेता भोजन की शिकायत जरूर कर रहे हैं, लेकिन आप इस पर ध्यान मत दीजिए-लोगों का काम है कहना। पूरी ताकत से जुटे रहे मंत्री विजयवर्गीय हालांकि यह आयोजन इंदौर की भाजपा इकाई ने किया था और उसके नेता इसका श्रेय भी ले रहे हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इसमें हर जगह उपस्थिति दिख रही है। कार्यक्रम में जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी उनमें से अधिकांश विजयवर्गीय समर्थक ही निकले। हालांकि नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा अपनी मेहनत का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उस पर विजयवर्गीय भारी नजर आ रहे। डेली कॉलेज के भरोसे था भोजन इस आयोजन में भोजन को लेकर लोग शिकायत कर रहे हैं। भाजपा के नेताओं का कहना था कि दूसरे राज्यों से आए लोगों को मालवी व्यंजन का स्वाद चखाना था। कैलाश विजयवर्गीय तो इस मामले में माहिर हैं। उनकी इच्छा भी होगी। नगर अध्यक्ष भी यही चाहते होंगे कि मेहमान यहां के भोजन की तारीफ करें, लेकिन डेली कॉलेज वालों को तो कुछ कह नहीं सकते ना। मिश्राजी ने भोजन की व्यवस्था डेली कॉलेज वालों के हवाले जो कर दी थी। अब अगर भोजन खराब भी रहा तो इसमें मंत्रीजी या नगर अध्यक्षजी का क्या दोष? भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी भोजन की शिकायत के बाद अब आयोजकों द्वारा कहा जा रहा है कि मेहमानों को भंवरीलाल की मिठाई तो खिला दी। गिफ्ट पैकेट भी दिया। हां, बात तो सही है, भंवरीलाल के गिफ्ट पैकेट बंटे हैं। अब कहने वाले यह कह रहे हैं कि भंवरीलाल अपना पुराना बकाया भी मांग रहा था। अध्यक्षजी कहने वालों की बातों से हतोत्साहित मत होइए। आखिर राजनीतिक आयोजन ऐसे ही थोड़े हो जाते हैं। इतनी बड़ी दुकान का सत्ता पक्ष के आयोजन में कुछ तो सहयोग बनता ही है। आपने कुछ भी गलत नहीं किया। किसी भी तरीके से मेहमानों को मिठाई तो खिलाई। दिग्विजय सिंह तो ऐसे ही बोलते रहते हैं इस आयोजन को लेकर राजनीतिक पेंच भी जमकर फंसा। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने डेली कॉलेज प्रबंधन को पत्र लिखकर इस आयोजन पर आपत्ति उठाई थी। उनका कहना था कि डेली कॉलेज जैसी शिक्षण संस्था में संघ और भाजपा के लगातार आयोजन कई सवाल खड़े करता है। नगर अध्यक्षजी, आप इस बात को लेकर भी चिन्तित मत होइए। दिग्विजय सिंह तो संघ और भाजपा पर सवाल उठाते ही रहते हैं, उनकी बात पर भला कौन ध्यान दे रहा? केंद्र और राज्य में जब भाजपा की सरकार है तो कोई भी संस्थान हो, उसका भाजपा के प्रति कुछ तो कर्त्तव्य बनता ही है। इसी बहाने में वहां की राजनीति भी समझ गए डेली कॉलेज में चुनावी माहौल है। तारीखों की घोषणा हो चुकी है। कई गुट आपस में भिड़े हुए हैं। शासन-प्रशासन स्तर पर शिकायतों व जांचों का सिलसिला चल रहा है। नगर अध्यक्षजी को भी आयोजन के बहाने इस लड़ाई में कूदने का अवसर मिल गया और वे डेली कॉलेज को और करीब से समझ पाए। इसका फायदा निश्चित तौर पर नगर अध्यक्ष को मिलेगा।