पटना में वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर राहुल गांधी का दावा-वोट चोरी पर एटम बम के बाद अब लाएंगे हाइड्रोजन बम

Date:

पटना। वोटर अधिकार यात्रा के समापन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पटना में दावा किया कि एटम बमके बाद अबहाइड्रोजन बमआने वाला है। वोट चोरी काहाइड्रोजन बमआने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनता को अपना चेहरा नहीं दिखा पाएंगे। भाजपा ने राहुल के बयान पर पलटवार भी किया है।

राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी का मतलब अधिकार, आरक्षण, रोजगार, शिक्षा और युवाओं के भविष्य की चोरी है। राहुल गांधी ने दावा किया कि वोट चोरी के बाद लोगों के राशन कार्ड और जमीन छीन ली जाएगी। हम इन्हें संविधान की हत्या नहीं करने देंगे। राहुल ने यह दावा फिर किया कि पिछले साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव चोरी किया गया था। इससे पहले राहुल गांधी, राजद नेता तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के कई अन्य नेताओं ने गांधी मैदान से डाक बंगला चौराहे तक एक खुले वाहन में सवार होकर मार्च निकाला।

👉 यह भी पढ़ें:

भाजपा ने कहा-एटम बम तो पटाखा भी नहीं निकला

राहुल के इस बयान पर भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की बातें समझने में वक्त लगता है। उनका एटम बम तो पटाखा भी नहीं था, अब हाइड्रोजन बम की बात कर रहे हैं। प्रसाद ने राहुल के आरोपों को गैरजिम्मेदाराना बताते हुए दावा किया कि उनकी पटना रैली में भीड़ उत्तर प्रदेश के देवरिया से लाई गई थी। भाजपा और चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम कर रहे हैं और राहुल का मकसद केवल बूथ कैप्चरिंग को फिर से जायज ठहराना है।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Delhi Terror Plot Foiled: ISI समर्थित आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 4 आतंकी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े अंतरराज्यीय ऑपरेशन में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े कथित आतंकी और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए राजधानी में संभावित आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। इस कार्रवाई में दिल्ली और पंजाब से चार संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।