रूसी राष्ट्रपति के साथ डिनर में राहुल-खड़गे को नहीं बुलाया, सिर्फ शशि थरूर को न्योता, भड़की कांग्रेस

Date:

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार रात राष्ट्रपति भवन में आयोजित रात्रिभोज में सरकार की ओऱ से कांग्रेस सांसद शशि थरूर को न्योता दिया गया है। कांग्रेस का दावा किया है कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को नहीं बुलाया गया है।

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को कोई न्योता नहीं मिला है। यह हैरानी की बात है, लेकिन हमें हैरान नहीं होना चाहिए क्योंकि यह सरकार सभी प्रोटोकॉल तोड़ने की आदी है। वहीं कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में आज रात आयोजित रात्रिभोज में बुलाया गया है। दोनों विपक्ष के नेताओ को आमंत्रित नहीं किया गया है। शशि थरूर को न्योता दिए जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह काफी हैरानी की बात है कि न्योता भेजा गया और न्योता स्वीकार भी किया गया। हर किसी की जमीर की एक आवाज होती है। जब मेरे नेताओं को आमंत्रित नहीं किया जाता, लेकिन मुझे किया जाता है, तो हमें समझना चाहिए कि यह गेम क्यों खेला जा रहा है, कौन यह गेम खेल रहा है और हमें इसका हिस्सा क्यों नहीं बनना चाहिए…?

थरूर ने कहा-मैं जरूर जाऊंगा

कांग्रेस सासंद शशि थरूर ने कहा कि एक समय था जब विदेश मामलों की समिति के अध्यक्ष को नियमित रूप से आमंत्रित किया जाता था, लेकिन यह प्रथा कुछ वर्षों से बंद हो गई है। संसद की विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष ने कहा, यह फिर से शुरू हो गया है। मुझे आमंत्रित किया गया है। मैं निश्चित रूप से जाऊंगा। जब शशि थरूर से राहुल गांधी को बुलाए जाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि निमंत्रण किस आधार पर भेजे गए थे। मुझे लगता है कि आमतौर पर जो प्रथा अपनाई जाती थी, वह व्यापक प्रतिनिधित्व के लिए थी। निश्चित रूप से मुझे याद है कि पुराने दिनों में, वे केवल एलओपी को, बल्कि विभिन्न पार्टियों के प्रतिनिधियों के विभिन्न वर्गों को भी आमंत्रित करते थे। इससे अच्छा प्रभाव पड़ता है। मुझे न्योते का आधार नहीं पता, यह सब सरकार, प्रोटोकॉल और राष्ट्रपति भवन करता है, मुझे क्या पता?

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को खुलते ही लाल हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार 8 जून को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा टूट गया, जबकि निफ्टी 23,100 के स्तर के नीचे फिसल गया। आईटी, मेटल, ऑटो और फाइनेंशियल शेयरों में तेज गिरावट ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी।