संघ प्रमुख मोहन भागवत के ज्यादा बच्चे पैदा करने वाले बयान पर सिसायत गर्म, विपक्ष ने जमकर साधा निशाना

Date:

नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने जनसंख्या में गिरावट को लेकर रविवार को एक बयान दिया है। इसके बाद वे विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। भागवत ने जनसंख्या में गिरावट पर कहा कि आज दो से ज्यादा बच्चे पैदा करने की जरूरत है। उन्होंने आधुनिक जनसंख्या विज्ञान का हवाला देते हुए उक्त बात कही थी।

भागवत ने जनसंख्या में गिरावट पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक जनसंख्या विज्ञान कहता है कि जब किसी समाज की जनसंख्या (प्रजनन दर) 2.1 से नीचे चली जाती है तो वह समाज पृथ्वी से लुप्त हो जाता है। संकट होने पर भी वह समाज नष्ट हो जाता है। इस तरह अनेक भाषाएं और समाज नष्ट हो गए। जनसंख्या 2.1 से नीचे नहीं जानी चाहिए। हमारे देश की जनसंख्या नीति 1998 या 2002 में तय की गई थी। इसमें यह भी कहा गया है कि किसी समाज की जनसंख्या 2.1 से कम नहीं होनी चाहिए। जनसंख्या विज्ञान का कहना है कि हमें दो या तीन से अधिक बच्चे पैदा करने की आवश्यकता है। समाज को जीवित रखने के लिए संख्या महत्वपूर्ण है।

ओवैसी बोले-लाडली बहना की तरह स्कीम चलाएं

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जैसे लाड़ली बहना के अकाउंट में पैसे आते हैं वैसे ही मोहन भागवत को यह कहना चाहिए कि अगर कोई ज्यादा बच्चे पैदा करेगा तो हम उसके खाते में इतने पैसे देंगे। उन्हें ऐसी स्कीम निकालनी चाहिए। ओवैसी ने कहा कि अल्लाह की दुआ से मेरे पास छह बच्चे हैं। नरेंद्र मोदी भी छह भाईबहन हैं और अमित शाह भी छह भाईबहन हैं।ये नरेन्द्र मोदी को जाकर सिखाना चाहिए था जिन्होंने कहा था कि मुस्लिम ज्यादा बच्चे पैदा करते है।

सपा नेता ने कहा-भागवत के बयान से भाजपा असहज

मोहन भागवत के बयान पर सपा के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा कि पिछले कुछ समय से मोहन भागवत जो कुछ कहते हैं, उससे भाजपा असहज हो जाती है। पिछली बार भी जब मोहन भागवत ने कहा था कि हर मस्जिद में मंदिर क्यों ढूंढना, तब भी भाजपा के पास कोई जवाब नहीं था। भाजपा पूरे देश की जनसंख्या को लेकर राजनीति कर रही है।

सिंगार बोले-जो पहले से हैं, उनके लिए नौकरियां नहीं

मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने मोहन भागवत के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो पहले से हैं उनको तो नौकरियां दिलवा दो, नौकरियां है नहीं, फसल की जमीन कम हो रही हैं। मोहन भागवत चाहते हैं कि दो से ज्यादा बच्चे हों। देश में बेरोजगारी बढ़ रही हैआज के युवाओं को नौकरियां नहीं मिल रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

मुंबई। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 504.86 अंकों की तेजी के साथ 78,493.54 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 156.8 अंक की बढ़त के साथ 24,353.55 के लेवल पर क्लोज हुआ। आज सेंसेक्स ने 77,976 के लेवल पर ओपनिंग दी, और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 78,493 के लेवल पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी ने शुक्रवार को 24,165 के लेवल पर ओपनिंग दी और दिन के आखिर तक ये 0.65 प्रतिशत की तेज़ी के साथ 24,353 के लेवल पर बंद हुआ। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 1.27% की तेज़ी देखने को मिली, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 1.48% की उछाल दर्ज की गई। निफ्टी  की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 4.76 प्रतिशत की बढ़त हिंदुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड में देखने को मिली। इसके बाद क्वालिटी वॉल्स में 2.61 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया में 2.25 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील में 2.10 प्रतिशत और अपोलो हॉस्पिटल में 1.94 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निफ्टी की कंपनियों में सबसे ज़्यादा 2.83 प्रतिशत की गिरावट विप्रो में देखी गई।  इसी तरह एचडीएफसी लाइफ में 2.39 प्रतिशत की गिरावट, सन फार्मा में 1.04 प्रतिशत की गिरावट, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 0.69 प्रतिशत की गिरावट और लार्सन एंड टुब्रो में 0.58 प्रतिशत की गिरावट नजर आई।