पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में पीएम मोदी का ममता पर निशाना, कहा-टीएमसी के गुंडा टैक्स से बंगाल में रुका है निवेश

Date:

दुर्गापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में थे। इस दौरान उन्होंने दुर्गापुर में 5,400 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगाल में निवेशक नहीं रहे हैं। यहां का विकास रुक गया है। टीएमसी के गुंडा टैक्स की वजह से राज्य में निवेशक आने से डरते हैं। भ्रष्ट और भय की राजनीति ने बंगाल की आर्थिक प्रगति को रोक दिया है और युवाओं को रोजगार से वंचित किया है।

पीएम मोदी ने कहा कि दुर्गापुर केवल इस्पात नगरी है, बल्कि भारत की श्रमशक्ति का भी एक बड़ा केंद्र है। पीएम ने बताया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बढ़ेगी और गैस आधारित परिवहन को भी मजबूती मिलेगी। ये पहल भारत को विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम हैं। हमें बंगाल को इस बुरे दौर से बाहर निकालना है।

पीएम ने कहा कि आज पूरा देश एक ही लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान उन्होंने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए तीन मूल मंत्र भी दिए और कहा कि इसका रास्ता सिर्फ विकास से सशक्तिकरण, रोजगार से आत्मनिर्भरता और संवेदनशीलता से सुशासन है। इन तीन मूलमंत्रों पर काम करते हुए सरकार देश के प्रत्येक कोने तक विकास पहुंचा रही है।

बंगाल के युवा कर रहे पलायन

पीएम मोदी ने कहा कि आज बंगाल अपने बुरे दौर से गुजर रहा है। एक समय था जब लोग यहां देशभर से रोजगार के लिए आते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह उलट गई है। पश्चिम बंगाल का नौजवान पलायन के लिए मजबूर है। छोटेछोटे काम के लिए भी उसे दूसरे राज्यों की तरफ जाना पड़ रहा है। बंगाल विकास चाहता है और अगर भाजपा आई तो बंगाल को विकास की रफ्तार मिलेगी। युवाओं को रोजगार मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related