नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा स्पीकर के चेंबर में हंगामे का वीडियो जारी किया है। उन्होंने कहा स्पीकर के कमरे में कांग्रेस सांसदों ने अवैध रूप से वीडियो क्लिप बनाया, जिसमें 20 से 25 कांग्रेस सांसद, लोकसभा स्पीकर के चैंबर में घुसकर उनको अपशब्द कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी दे रहे हैं।
मंत्री रिजिजू ने कहा कि लोकसभा के चैंबर में करीब 20 से 25 सांसद घुस गए और उनको गालियां दीं, मैं भी वहां पर मौजूद था। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बेहद सरल इंसान हैं, वरना बेहद सख्त कार्रवाई की जाती। रिजिजू ने आगे कहा, यह सब तब हुआ, जब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल समेत सीनियर कांग्रेस नेता भी अंदर मौजूद थे और वे उन्हें लड़ने के लिए उकसा रहे थे।
👉 यह भी पढ़ें:
- मीनाक्षी नटराजन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, कोर्ट ने कहा-नामांकन खारिज होने के बाद सुनवाई हुई तो नई परंपरा होगी
- Iran-US Conflict: 3 भारतीय नाविकों की मौत पर कांग्रेस का बड़ा हमला, ट्रंप-मोदी रिश्तों पर उठाए सवाल! क्या भारतीयों की सुरक्षा खतरे में है?
- मीनाक्षी नटराजन के नामांकन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई कल, नाम वापसी की आखिरी तारीख आज
- Rajya Sabha Election 2026: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस! क्या बदल जाएगा मध्य प्रदेश का पूरा सियासी गणित?
संसदीय कार्य मंत्री रिजिजू ने एक्स पोस्ट में लिखा है कि यह ‘अवैध वीडियो‘ कांग्रेस के एक सांसद के द्वारा लिया गया है। यह तब का है, जब स्पीकर के चैंबर में 20-25 कांग्रेस सांसद जबरन घुस गए और उन्हें गालियां दीं और प्रधानमंत्री को भी धमकियां दीं। उनका कहना है कि हमारी पार्टी बहस और चर्चा में भरोसा करती है और कभी भी सांसदों को शारीरिक तौर पर धमकाने के लिए प्रोत्साहित नहीं करती। दूसरे वीडियो में रिजिजू ने कहा कि अगर बीजेपी और एनडीए सांसदों को भी यूं छोड़ दिया जाए तो बहुत बहुत ही भयावह स्थिति पैदा हो सकती है। उन्होंने कहा कि भाजप–एनडीए सांसदों को हम भी खुला छूट दे देंगे तो वहां महाभारत नहीं हो जाता..कितना खराब लगता…हम लोग ये नहीं चाहते हैं।



