एसआईआर पर ममता बनर्जी की चेतावनी-मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश की तो पूरे भारत में भाजपा की नींव हिला दूंगी

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एसआईआर को लेकर केंद्र सरकार पर पूरी तरह से हमलावर हैं। मंगलवार को उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि अगर भाजपा बंगाल में मुझे चोट पहुंचाने की कोशिश करेगी तो मैं पूरे भारत में उसकी नींव हिला दूंगी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव का नतीजा एसआईआर का परिणाम है, विपक्ष वहां बीजेपी की चाल को भांप नहीं सका। यदि एसआईआर दोतीन वर्षों में किया जाए तो हम इस प्रक्रिया को हरसंभव संसाधन के साथ समर्थन देंगे।

बांग्लादेश सीमा के पास बनगांव में की रैली

👉 यह भी पढ़ें:

ममता बनर्जी ने एसआईआर के खिलाफ बांग्लादेश की सीमा से सटे उत्तर 24 परगना जिले के बनगांव में मतुआ समुदाय के गढ़ में एक रैली को संबोधित किया। ममता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 2024 में इसी वोटर लिस्ट के हिसाब से वोट मिले।अब अगर एसआईआर की आड़ में आप नाम हटवा देंगे, तो केंद्र सरकार भी गिर जाएगी।

चुनाव आयोग को बताया भाजपा आयोग

चुनाव आयोग भी तीखा प्रहार करते हुए ममता ने उसे भाजपा आयोग बताया। ममता ने शरणार्थी मतुआ समुदाय के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि जब तक मैं यहां हूं, मैं उन्हें आपका नाम मतदाता सूची बाहर नहीं निकालने दूंगी। ममता ने कहा कि अगर बांग्लादेशी समस्या है, तो आप मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एसआइआर क्यों कर रहे हैं? मैं भाजपा से नहीं डरती। ममता ने हाल में बिहार में हुए चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा कि बिहार के विपक्षी नेताबेचारेभाजपा का खेल नहीं समझ पाए। हम उनका खेल समझते हैं, और हम बंगाल में उनका खेल सफल नहीं होने देंगे। अगर उन्होंने बंगाल को छूने की कोशिश की, तो हम पूरे देश को हिला देंगे।

हमने बंगाल में घुसपैठ कैसे करा दी?

ममता ने कहा कि ट्रेनें, प्लेन, बार्डर सब सेंट्रल एजेंसियों के नियंत्रण में हैं। पासपोर्ट, कस्टम और एक्साइज सब सेंट्रल सरकार देखती है। फिर हमने बंगाल में बांग्लादेशियों की घुसपैठ कैसे कराई ? ममता ने मतुआ समुदाय की ओर इशारा करते हुए यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सीएए कार्ड (नागरिकता दिलाने) के नाम पर कार्ड बेच रही है और पैसे इकट्ठा कर रही है। उन्होंने आगाह किया कि भाजपा के झांसे में आने पर आपको और मुश्किल में डालेगा।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Ayodhya Ram Mandir : चढ़ावा चोरी का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुचा, 13 जुलाई को हो सकती है सुनवाई

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। बताया जाता है कि इस संबंध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 13 जुलाई को सुनवाई कर सकता है।