बीड़ी से बिहार में आग लगाने वाले केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रमुख का इस्तीफा, चुनाव में नुकसान के डर से लीपापोती में जुटी पार्टी

Date:

नई दिल्ली। केरल कांग्रेस के बिहार पर बीड़ी वाले पोस्ट ने सियासत में आग लगा दी है। इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव में नुकसान के डर से कांग्रेस ने अब मामले में लीपापोती शुरू कर दी है। पार्टी ने पोस्ट को हटा दिया और सार्वजनिक माफी भी मांगी है। इस विवाद के बीच केरल कांग्रेस के सोशल मीडिया हेड वीटी बालराम ने इस्तीफा दे दिया है।

केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सनी जोसेफ ने स्वीकार किया कि पोस्ट करने में गलती और लापरवाही हुई। उन्होंने एक टीवी चैनल से बातचीत में बताया कि पार्टी की सोशल मीडिया टीम ने बिना सतर्कता के यह टिप्पणी प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर दी थी। सनी जोसेफ ने बताया कि पोस्ट हटा दी गई है। जिम्मेदार शख्स सोशल मीडिया हैंडल के एडमिन और ऑपरेटर ने माफी मांगी और पोस्ट हटाई। कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती।

भाजपा और जदयू ने की थी आलोचना

बिहार के उपमुख्यमंत्री भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने इस पोस्ट को पूरे बिहार का अपमान बताया था। सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा था कि सबसे पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता का अपमान और अब पूरे बिहार का अपमान। यही है कांग्रेस की सच्चाई, जो देश के सामने बारबार उजागर हो रही है। जदयू के सदस्य संजय कुमार झा ने भी इसे कांग्रेस द्वारा एक और शर्मनाक कदम बताया। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था किक कांग्रेस फिर से सीमा पार कर गई। पीएम नरेंद्र मोदी जी की माता को गाली देने के बाद अब बिहार को बीड़ी से जोड़ती है! क्या तेजस्वी यादव इसका समर्थन करते हैं?

तेजस्वी यादव ने भी की थी माफी की मांग

कांग्रेस की सहयोगी पार्टी राजद के नेता तेजस्वी यादव ने भी माफी मांगने की मांग कर दी थी। तेजस्वी यादव से जब केरल कांग्रेस द्वारा बिहार और बीड़ी की तुलना करने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि हम पोस्ट देखे नहीं हैं तो कोई प्रतिक्रिया नहीं दे सकते हैं, लेकिन बिहार को लेकर कोई आपत्तिजनक बातें कही है तो जरूर माफी मांगनी चाहिए। बिहार कांग्रेस के नेताकार्यकर्ता भी इस पोस्ट से नाराज थे। बिहार के नेताओं की नाराजगी के कारण कांग्रेस पर दबाव बढ़ता जा रहा था। यही वजह है कि अब कांग्रेस ने इस मामले को ठंडा करने की कोशिश शुरू कर दी है।

बीड़ी से की थी बिहार की तुलना

केरल कांग्रेस के एक्स हैंडल से हुए इस दो लाइन के पोस्ट ने इतना बड़ा बवाल मचाया कि अब पूरी सोशल मीडिया टीम को बदलने की बात कही जा रही है। पोस्ट में लिखा था-बीड़ी और बिहार दोनों ‘B’ से शुरू होते हैं। अब इन्हें पाप नहीं माना जा सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

आज से सिनेमाघरों में दो भूतों का कब्जा, अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के साथ हॉलीवुड की हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘द ममी’ का भी जलवा

इंदौर। सिनेमाघरों में आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म भूत बंगला ने दस्तक दी, वहीं हॉलीवुड की हॉरर-साइकोलॉजिकल थ्रिलर  ’द ममी’ भी रिलीज हो रही है। इन दोनों भूतों ने आज से सिनेमाघरों पर कब्जा जमा लिया है। डर के साथ हंसी का भी तड़का लगा रही भूत बंगला इस फिल्म से सबसे सफल और लोकप्रिय निर्देशक-अभिनेता जोड़ी प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की वापसी हुई है, इसलिए प्रशंसक इस जोड़ी को एक बार फिर हॉरर-कॉमेडी शैली में कमाल करते देखने के लिए उत्साहित हैं। फिल्म दुनिया भर में रिलीज हो चुकी है और दर्शकों की शुरुआती प्रतिक्रिया अच्छी है। जैसा कि नाम से पता चलता है, भूत बंगला की कहानी एक सुनसान घर के इर्द-गिर्द घूमती है जो बुराई और भय का केंद्र बन जाता है। बॉलीवुड हॉरर फिल्मों में भूतिया घर हमेशा से एक महत्वपूर्ण विषय रहा है, लेकिन यह फिल्म हर फ्रेम में डरावने दृश्यों के साथ-साथ हास्य का भी तड़का लगाती है। फिल्म देखने में मजेदार है। अक्षय, राजपाल यादव और परेश रावल के बीच के दृश्य बेहतरीन ढंग से फिल्माए गए हैं। फिल्म का पहला भाग बेहद मजेदार है, लेकिन दूसरे भाग में इसकी लय बिगड़ जाती है। तकनीकी रूप से फिल्म काफी कमजोर है और कुछ जगहों पर इसकी छायांकन और संवाद प्रस्तुति में भी कमी है। भारतीय हॉरर कहानियों में महिला भूत मुख्य विषय रहे हैं। कहानी का विचार प्रचलित है और हमने हिंदी सिनेमा में ऐसी कई हॉरर कहानियां पहले भी देखी हैं, लेकिन इसका प्रस्तुतीकरण नया है और अक्षय अपने दमदार कॉमेडी अंदाज से अपने प्रशंसकों को खुश करते हैं। यह एक बार देखने लायक अच्छी फिल्म है, बस इससे कुछ असाधारण और अनोखा होने की उम्मीद न करें, क्योंकि यह विशुद्ध मनोरंजन है। बेहद डरावनी और खौफनाक है द ममी यह एक हॉरर, मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जिसे आयरिश निर्देशक ली क्रोनिन ने निर्देशित किया है, जिन्होंने इससे पहले इसी शैली में "द होल इन द ग्राउंड" और "ईविल डेड राइज़" जैसी फिल्में निर्देशित की हैं। संक्षेप में, द ममी को द एक्सोरसिस्ट और हेरेडिटरी फिल्मों का मिश्रण कहा जा सकता है। इसकी कथा शैली प्रभावशाली है, इसमें पर्याप्त स्टाइल और डरावने दृश्य हैं। फिल्म में जैक रेनर, लाइया कोस्टा, नताली ग्रेस और मे कैलामावी जैसे कलाकार हैं। कहानी तीन बच्चों और माता-पिता के एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्होंने एक प्राचीन कलाकृति को संभाल कर रखा है जिसमें बुरी आत्माएं निवास करती हैं। इस कलाकृति को नष्ट करना जरूरी है, इससे पहले कि वह बाहर निकलकर परिवार को नुकसान पहुंचाए। फिल्म डरावनी और खौफनाक है, लेकिन इस शैली के प्रशंसकों को इसे जरूर देखना चाहिए।