अमरावती। भाजपा नेता नवनीत राणा के एक बयान से सिसायत गरमा गई है। उन्होंने कहा था कि मैं सभी हिंदुओं से अपील करती हूं। सुनिए, ये लोग खुलेआम कहते हैं कि इनकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। मेरा सुझाव है कि हमें कम से कम तीन–चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
नवनीत राणा ने कहा कि वे बड़ी संख्या में बच्चे पैदा करके हिंदुस्तान को पाकिस्तान में बदलना चाहते हैं, तो हम सिर्फ एक बच्चे से क्यों संतुष्ट हो जाएं? हमें भी तीन से चार बच्चे पैदा करने चाहिए। नवनीत राणा ने कहा कि मैं यह बहुत साफ–साफ कह रही हूं, एक मौलाना है या कोई और… भगवान जाने कौन हैं, लेकिन वह खुलेआम कहता है कि उसकी चार पत्नियां और 19 बच्चे हैं। वह यह भी कहता है कि वह दुखी है क्योंकि उसे 35 बच्चे चाहिए थे। वह कहता है कि उसे 35 बच्चे न होने पर शर्म आती है। मैं सभी हिंदुओं से कहना चाहती हूं कि अगर वे ऐसा बोल सकते हैं, तो हम हिंदुओं को भी कम से कम तीन या चार बच्चे पैदा करने चाहिए। वे हिंदुस्तान में पैदा होते हैं लेकिन ज्यादा बच्चे पैदा करके इस देश को पाकिस्तान बनाना चाहते हैं। हम सिर्फ एक बच्चे से खुश क्यों हैं? हमें भी तीन या चार बच्चे पैदा करने चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- अपने बयान पर पलटवार से भड़कीं नवनीत राणा, कहा- ओवैसी को पाकिस्तान भेज दो, वहां जाकर वह 10 नहीं, 20 बच्चे पैदा करें
- महाराष्ट्र के अमरावती में चुनावी सभा में बवाल, पूर्व सांसद नवनीत राणा पर फेंकी कुर्सियां, बाल-बाल बचीं
- एक बार अगर छोटा निकल गया तो मेरे सिवाय किसी के बाप की नहीं सुनता;ओवैसी
- १५ सेंकड लगेगा,पता भी नहीं चलेगा कहां से आए और कहां गए;नवनीत राणा


