वक्फ बिल पास होने के बाद भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन को लगातार मिल रही हैं धमकियां, कहा-वे डरने वाले नहीं हैं

Date:

नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन को वक्फ बिल पास होने के बाद से लगातार धमकियां मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें सोशल मीडिया पर लगातार धमकियां मिल रही हैं, गालियां दी जा रही हैं, लेकिन ऐसी धमकियों से वे डरने वाले नहीं हैं। ऐसे लोगों की वह पहचान करा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में पास हुआ वक्फ बिल मुसलमान के हित में है। इस बिल से गरीब मुसलमान को लाभ मिलेगा, वह नए सिरे से अपना विकास कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बिल से एनडीए के वोट में बढ़ोतरी होगी। जदयू से मुसलमानों के पार्टी छोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कोई ऐसा बड़ा चेहरा पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है, इससे कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है। यह बिल मुसलमानों के हित का है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाइयों को इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। इस कमेटी को भी मुस्लिम ही हेड करेंगे।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि जिस तरह से सीएए पर लोगों को गुमराह किया गया था, उसी तरह इस बिल को लेकर भी विपक्ष द्वारा लोगों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने मुस्लिम समाज के लोगों से आह्वान किया कि किसी के बहकावे में नहीं आएं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीसबका साथ, सबका विकासके तर्ज पर चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related