चेन्नई। आईपीएल 2026 के तहत शुक्रवार को खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच विकेट से हरा दिया। चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पंजाब किंग्स की यह लगातार दूसरी जीत और सीएसके की लगातार दूसरी हार है।
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने 5 विकेट खोकर 208 रन बनाए। पंजाब ने 18.4 ओवर में 5 ही विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से कप्तान श्रेयस अय्यर ने फिफ्टी लगाई। प्रभसिमरन सिंह ने 43, प्रियांश आर्या ने 39 और कूपर कोनोली ने 36 रन बनाए। विजयकुमार वैशाख ने 2 विकेट लिए। सीएसके के लिए आयुष म्हात्रे ने फिफ्टी लगाई। शिवम दुबे ने 45 और सरफराज खान ने 32 रन बनाए। मैट हेनरी और अंशुल कम्बोज को 2-2 विकेट मिले। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से संजू सैमसन फिर कोई कमाल नहीं दिखा पाए। 7 बॉल में 7 रन बनाकर आउट हुए। सीएसके के लिए इस मैच में आयुष म्हात्रे, सरफराज खान और शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी की। म्हात्रे 43 बॉल में 73 रन बनाकर टीम के लिए टॉप रन स्कोरर रहे। वहीं शिवम दुबे 27 बॉल में 45 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने 12 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में 32 रन ठोक दिए। टारगेट का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स को इस मैच में शानदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरण सिंह ने 61 रन जोड़े। प्रियांश ने 11 बॉल पर 39 रन बनाए। प्रभसिमरण ने 34 बॉल में 43 रन की पारी खेली। पंजाब की तरफ से एकमात्र अर्धशतक श्रेयस अय्यर के बल्ले से आया, उन्होंने 29 बॉल पर 50 रन बनाए। चेन्नई की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो–दो विकेट लिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- पंजाब में दर्दनाक हादसा: डेरा ब्यास जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्राले से टकराई, 8 की मौत… आखिर किसकी लापरवाही बनी मौत की वजह?
- Punjab Secretariat Bomb Threat: एक ई-मेल से मचा हड़कंप! सचिवालय में बम की धमकी के बाद हाई अलर्ट
- IPL 2026 Final: हार के बाद शुभमन गिल ने तोड़ी चुप्पी! RCB के लिए कही ऐसी बात जिसने जीत लिया फैंस का दिल
- RCB ने GT को हराकर लगातार दूसरी IPL ट्रॉफी जीती: विराट कोहली की 75 रनों की धमाकेदार पारी
- शुभमन गिल के शतक से IPL 2026 फाइनल में पहुंची गुजरात टाइटंस, वैभव सूर्यवंशी की 96 रन की पारी गई बेकार
- RR vs SRH Playoff 2026: वैभव सूर्यवंशी के तूफान से राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत, क्वालीफायर-2 में GT से भिड़ंत



