प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: दिल्ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब, पहाड़ी राज्यों में भी असर

Date:

प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता: दिल्ली-एनसीआर में हवा बहुत खराब, पहाड़ी राज्यों में भी असर

दिल्ली एनसीआर सहित पूरे भारत में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गया है, जिससे 36 क्षेत्र रेड जोन में शामिल हैं। पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की हवा भी दूषित हो गई है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवात बनने के कारण अंडमान-निकोबार, केरल और तमिलनाडु में बारिश की संभावना जताई गई है।

delhi ncr pollution Delhi residents leave city amid severe AQI air  pollution say agencies- Delhi Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा तो शहर  छोड़कर जाने लगे निवासी, बुकिंग में हुई 15% की

दिवाली की अगली सुबह दिल्ली समेत कई शहरों में हल्की धुंध और प्रदूषण के कणों से भरी हवा के साथ दिन की शुरुआत हुई। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी AQI तेजी से बढ़ा है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के कई हिस्सों में AQI 400 के पार चला गया — राजधानी में अब GRAP-2 लागू कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में केवल ग्रीन पटाखों की अनुमति दी थी, लेकिन इसके बावजूद प्रदूषण स्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पहाड़ी राज्यों में भी हालात बिगड़ रहे हैं — नैनीताल और देहरादून में AQI 200 के आसपास तक पहुंच गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 26 अक्टूबर के बाद उत्तर प्रदेश में मौसम करवट ले सकता है। वहीं, 22 अक्टूबर के बाद ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है।

उधर, बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात 21 से 23 अक्टूबर के बीच तेज गति पकड़ सकता है। इस दौरान अंडमान-निकोबार द्वीप समूह से लेकर तटीय इलाकों में तेज हवाएं और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की सलाह दी है और केरल व तमिलनाडु के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

कांकेर में मुठभेड़: 5 लाख की इनामी महिला नक्सली कमांडर ढेर,सरकार क दावा फेल 

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सोमवार सुबह सुरक्षाबलों और...