Monsoon  Update: रेड अलर्ट से मचा हड़कंप! कहीं मूसलाधार बारिश तो कहीं गर्मी का कहर, अगले 72 घंटे बेहद अहम

Date:

IMD Weather Alert Today: देशभर में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक तरफ दक्षिण और पूर्वोत्तर भारत में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है और कई राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का खतरा मंडरा रहा है, वहीं उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। लेकिन अब मौसम विभाग की ताजा चेतावनी ने चिंता बढ़ा दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 से 72 घंटों में दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, गोवा समेत कई राज्यों को पूरी तरह अपनी चपेट में ले सकता है। इसके साथ ही तेज हवाएं, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

केरल में रेड अलर्ट, भारी तबाही का खतरा!

केरल और माहे में अत्यधिक भारी बारिश को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। । तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत को मिलेगी राहत?

दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में 12 जून तक गरज-चमक, तेज हवाओं और बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि झोंकों की गति 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी दोनों का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है।

बिहार, ओडिशा, झारखंड और मध्य भारत में आंधी-तूफान का खतरा

बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। झारखंड और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भी बिजली चमकने और तूफानी मौसम की चेतावनी जारी की गई है।

पूर्वोत्तर भारत में मानसून पूरी तरह एक्टिव

असम और मेघालय में मानसून पूरी ताकत के साथ सक्रिय हो चुका है। यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और कई स्थानों पर 115 से 204 मिमी तक भारी वर्षा दर्ज होने की संभावना है।

क्या कहता है IMD?

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मानसून देश के अधिकांश हिस्सों में तेजी से फैल सकता है। इससे जहां कई राज्यों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी, वहीं कुछ इलाकों में बाढ़, जलभराव और तेज तूफान जैसी चुनौतियां भी सामने आ सकती हैं।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

गायक कैलाश खेर के साथ उज्जैन आई युवती चर्चा में, लोग तलाश रहे आखिर कौन है यह ‘मिस्ट्री गर्ल’

प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर हाल ही में उज्जैन आए थे। वहां उन्होंने महाकाल के दर्शन भी किए। इस दौरान उनके साथ एक युवती भी थी। हमेशा उनके साथ रही। महाकाल मंदिर के पुजारियों ने दोनों का एक ही साफे से स्वागत भी किया। यह युवती मंदिर में चर्चा का विषय बनी रही।