झारखंड में बोले पीएम मोदी-भाजपा सत्ता में आई तो तीन लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, नकल माफिया का भी होगा सफाया

Date:

रांची। झारखंड में चुनाव का मैदान सज गया है। सभी दलों के नेता वहां एक-दूसरे के खिलाफ मोर्चा संभाल कर बैठे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को झारखंड के गढ़वा में थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर 3 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देगी। पीएम मोदी ने कहा कि झारखंड के नौजवानों में प्रतिभा की कमी नहीं है। झारखंड के बेटेबेटियां खेल के मैदान में जज्बा दिखाते हैं। जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने झारखंड के युवाओं के साथ धोखा ही किया है। पीएम ने नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात भी कही।

पीएम ने कहा कि कांग्रेस और उसके साथी जहांजहां भी झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं, उस राज्य को उन्होंने बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि खड़गे ने भी मान लिया कि कांग्रेस झूठी गारंटी देती है। पता नहीं कैसे खड़गे जी के मुंह से जानेअनजाने में सच निकल गया है। कांग्रेस की जो ये अनापशनाप घोषणाएं हैं, ये राज्यों को दिवालिया कर देंगी।

सोरेन का नाम लिए बिना भ्रष्टाचार पर वार

पीएम मोदी ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन का नाम लिए बिना उनके और उनके मंत्रियों के भ्रष्टाचार का उल्लेख किया। पीएम ने कहा मंत्री, विधायक हर कोई भ्रष्टाचार में लिप्त है। एक मंत्री के घर से नोटों का पहाड़ निकला। जेएमएम, राजद और कांग्रेस तीनों ही पार्टियां घोर परिवारवादी हैं। ये चाहती हैं कि सत्ता की चाबी हमारे परिवार के हाथ में ही रहे। मोदी ने कहा कि झारखंड भाजपाका संकल्प पत्र रोटी, बेटी और माटी के सम्मान और सुरक्षा और समृद्धि के लिए समर्पित है। माताओं, बहनों और बेटियों के कल्याण के लिए इसमें अनेक संकल्प लिए गए हैं। गोगो दीदी योजनाइसमें हर महीने माताओं बहनों को 2100 रुपए मिलेंगे। मेरी गरीब परिवार की माताओं बहनों को पहले हमने उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन दिए। अब झारखंड में बनने जा रही भाजपा सरकार 500 रुपए में सिलेंडर देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related