मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया

Date:

मुंबई ने हैदराबाद को सात विकेट से हराया

मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव के शतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया। एमआई की इस जीत में तिलक वर्मा ने भी अहम योगदान दिया। दोनों के बीच 143 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में हैदराबाद के गेंदबाजों को संघर्ष करते देखा गया। मुंबई के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर पिटाई की।

MI vs SRH : मुंबई ने हैदराबाद को 7 विकेट से रौंदा, सूर्या का ताबड़तोड़ शतक,  हार्दिक-चावला ने झटके 3-3 विकेट - IPL 2024

आईपीएल 2024 के 55वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 173 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 17.2 ओवर में तीन विकेट गंवाकर 174 रन बनाए और सात विकेट से मुकाबला जीत लिया। मुंबई इस जीत के साथ अंक तालिका में 10वें से नौवें पायदान पर पहुंच गई है। अब टीम के खाते में आठ अंक हो गए हैं। वहीं, नेट रन रेट -0.212 का हो गया है। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है। मुंबई इंडियंस की इस मैच में झटके के साथ शुरुआत हुई। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन 26 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को 31 रन के स्कोर पर दो झटके लगे। कमिंस ने रोहित को आउट किया। इसके बाद पांचवें ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने नमन धीर को आउट किया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने संभाला। दोनों ने हैदराबाद के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। सू्र्या ने इस मुकाबले में 51 गेंदों का सामना किया और 102 रन बनाए। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 रनों की पारी खेली। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर, जानसेन और कमिंस ने एक-एक विकेट चटकाया।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related