दुर्गापुर रेप कांड पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का बयान-पीड़िता रात को 12:30 बजे बाहर कैसे गई?

Date:

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की छात्रा से गैंगरेप के मामले में सीएम ममता बनर्जी का अजीबोगरीब बयान आया है। ममता ने छात्रों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी कॉलेजों पर डालते हुए यह सवाल उठाया कि छात्रा रात 12.30 बजे परिसर से बाहर कैसे निकली।

सीएम बनर्जी ने इस घटना को चौंकाने वाला बताते हुए कहा कि पुलिस सभी जरूरी कदम उठा रही है। ममता ने कहा कि वह एक निजी मेडिकल कॉलेज में पढ़ रही थी। जिम्मेदारी किसकी है? वह रात 12.30 बजे बाहर कैसे निकली? ममता ने कहा कि निजी मेडिकल कॉलेजों को अपने छात्रों की देखभाल करनी चाहिए और नाइट कल्चर पर नियंत्रण रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें बाहर आने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। यह जंगल जैसा इलाका है।

इस घटना को लेकर भाजपा के आरोपों पर ममता ने कहा कि पड़ोसी राज्य ओडिशा में समुद्र तटों पर लड़कियों के साथ बलात्कार हुआ। ओडिशा सरकार ने क्या कार्रवाई की? उन्होंने कहा कि दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी। जहां भी ऐसी घटनाएं होती हैं, निंदा की जानी चाहिए। मणिपुर, उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा में भी कई मामले हुए हैं।

भाजपा ने बयान को शर्मनाक बताया

भाजपा ने ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए उनके बयान को शर्मनाक बाया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने एक्स पर लिखा कि जो एक महिला होकर भी विक्टिम ब्लेमिंग कर रही हैं। आरजी कर और सन्देशखाली के बाद अब यह मामला। न्याय देने की जगह पीड़िता को दोषी ठहराया जा रहा है। भाजपा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री जो लड़कियों को रात में बाहर जाने की सलाह देती है, लेकिन सुरक्षा सुनिश्चित नहीं करती, उसे पद पर बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)
Ardhendu Bhushan (Consulting Editor)http://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

हिंद महासागर पर एकजुटता का आह्वान: संकट के बीच जयशंकर का सहयोग पर जोर

एस जयशंकर ने होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़े वैश्विक तनाव...

हवा में संकट, लखनऊ में राहत: ईंधन कम होने पर विमान की आपात लैंडिंग

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार सुबह उस...