नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने एक बार फिर संसद को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि संसद देश की सबसे बड़ी संस्था है और चुने हुए सांसद ही तय करेंगे कि संविधान कैसा होगा। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था संसद से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों पर भी सवाल उठाए।
उपराष्ट्रपति ने आज दिल्ली यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संसद सर्वोच्च है और प्रतिनिधि (सांसद) यह तय करने का अंतिम अधिकार रखते हैं कि संविधान कैसा होगा, उनके ऊपर कोई भी नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि कोई भी संस्था संसद से ऊपर नहीं हो सकती। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के दो फैसलों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक बार कोर्ट ने कहा कि संविधान की प्रस्तावना इसका हिस्सा नहीं है (गोलकनाथ केस के संदर्भ में), फिर दूसरी बार कहा कि प्रस्तावना संविधान का हिस्सा है (केशवानंद भारती केस के संदर्भ में)।
👉 यह भी पढ़ें:
- FATF : भारत पहली बार FATF का उपाध्यक्ष बना, विवेक अग्रवाल को मिली वैश्विक जिम्मेदारी
- एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन बने देश के नए उपराष्ट्रपति, इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को 152 वोटों से हराया
- इंडिया गठबंधन के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बी सुदर्शन रेड्डी ने दाखिल किया नामांकन, सोनिया-राहुल सहित कई नेता आए नजर
- भारत को 9 सितंबर को मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने जारी की अधिसूचना
- क्या अपने ही लोगों से भिड़-भिड़ कर थक गए थे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, कहीं जस्टिस वर्मा का मामला तो नहीं है वजह
- स्वास्थ्य कारणों से भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने दिया इस्तीफ़ा, राष्ट्रपति को सौंपा पत्र
लोकतंत्र में खुली चर्चा जरूरी
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में बातचीत और खुली चर्चा बहुत जरूरी है। अगर सोचने–विचारने वाले लोग चुप रहेंगे तो इससे नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को हमेशा संविधान के मुताबिक बोलना चाहिए। हम अपनी संस्कृति और भारतीयता पर गर्व करें। देश में अशांति, हिंसा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। उल्लेखनीय है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ पहले भी ऐसे बयान दे चुके हैं।



