होनी को कौन टाल सकता था: सूरजपाल
उत्तर प्रदेश के हाथरस में दो जुलाई को मची भगदड़ से चर्चा में आए सूरजपाल उर्फ़ ‘भोले बाबा’ ने बयान जारी करके हादसे में मारे गए लोगों के लिए अपना दुख जताया है.
समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सूरजपाल ने कहा, दो जुलाई की घटना से मुझे बहुत दुख हुआ है लेकिन होनी को कौन टाल सकता था. जो भी आया है, उसे कभी न कभी तो जाना ही है.सूरजपाल ने कहा, हमारे वकील डॉक्टर एपी सिंह और प्रत्यक्षदर्शियों ने ज़हरीले स्प्रे के बारे में बताया है. ये सच है कि कुछ साज़िश रची गई थी. हमें एसआईटी और न्यायिक आयोग पर भरोसा है कि सच सामने आ जाएगा.
👉 यह भी पढ़ें:
- मध्यप्रदेश के सागर में मां ने चार बेटियों को कुएं में फेंककर मार डाला, फिर फांसी लगाकर दे दी अपनी जान
- गाजियाबाद में दिल दहला देने वाली घटना: तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर दी जान
- बैंगलुरु एयरपोर्ट पर शर्मनाक घटना: दक्षिण कोरियाई महिला से छेड़छाड़, एअर इंडिया का ग्राउंड स्टाफ गिरफ्तार
- डब्ल्यूएचओ रिपोर्ट: टीकाकरण से दुनिया में 1.70 करोड़ जिंदगियां बचीं, भारत बना वैश्विक मिसाल
- टी20 एशिया कप फाइनल में टॉस पर हुई अनोखी घटना
- नेटो की चेतावनी पर भारत की प्रतिक्रिया: ऊर्जा ज़रूरतें सर्वोपरि, दोहरे मापदंडों से परहेज़

हाथरस में दो जुलाई को ‘भोले बाबा’ के सत्संग में भगदड़ मची थी, जिसमें 121 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर संख्या महिलाओं की थी.कथावाचक सूरजपाल जाटव को लोग भोले बाबा और विश्व हरि के नाम से भी जानते हैं. उन्होंने पुलिस कॉन्स्टेबल की नौकरी छोड़कर सत्संग शुरू किए थे. उनके भक्तों की संख्या लाखों में बताई जाती है.



