बाराबंकी में बड़ा रेल हादसा टला: पुल से 30 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिरा तेज रफ्तार डंपर, गरीब रथ एक्सप्रेस बाल–बाल बची
बुधवार रात बाराबंकी के बुढ़वल रेलवे स्टेशन से गोंडा की ओर बढ़ रही गरीब रथ एक्सप्रेस एक बड़े हादसे से चंद इंच दूर रह गई।
रामनगर–फतेहपुर मार्ग पर बने ओवरब्रिज से एक तेज रफ्तार भरा हुआ डंपर अचानक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे रेलवे लाइन के बिलकुल पास जा गिरा। डंपर ट्रेन से महज दो फीट की दूरी पर गिरा, जिससे पूरा ट्रैक तक हिल उठा।
रेलवे ओवरहेड बिजली लाइन चकनाचूर, कई रूट प्रभावित
डंपर गिरने से ओवरहेड बिजली लाइन (OHE) पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद बुढ़वल–गोंडा रेलमार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। यह मार्ग बेहद महत्वूपर्ण है, जहां प्रतिदिन लगभग 150 ट्रेनें गुजरती हैं।
- सीतापुर रूट की ट्रेनों को सबसे ज्यादा दिक्कत
- गोरखपुर–बिहार–लखनऊ की कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया
- देर रात तक मरम्मत कार्य जारी रहा
अफरा-तफरी के बीच तत्काल रेस्क्यू
ट्रेन चालक ने संभलते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक ली। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई और कुछ ही देर में पुलिस, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गईं और रेस्क्यू शुरू हुआ।
डंपर चालक बुरी तरह फंसा, कटिंग मशीन से निकाला गया
डंपर का चालक मलबे में फंसा मिला। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद उसे काटकर बाहर निकाला गया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
यह हादसा न सिर्फ एक बड़ी दुर्घटना को टाल गया, बल्कि रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर गया।


