बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा, 8 की मौत, 45 घायल
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि 45 लोग घायल हैं।

पुलिस के मुताबिक घटना रात लगभग 2:15 बजे अलीगढ़ बॉर्डर के पास हुई।
करीब 60 लोग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर कासगंज ज़िले से राजस्थान जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ़्तार ट्रक ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गए।हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, वहीं 45 घायलों का इलाज चल रहा है, जिनमें से कुछ गंभीर है।


