सैम पित्रोदा के संपत्ति बांटने का बयान
कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में अमेरिका के इनहेरिटेंस (उत्तराधिकार) टैक्स की वकालत की है शिकागो से समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में सैम पित्रोदा ने कहा, अमेरिका में इनहेरिटेंस टैक्स की व्यवस्था है. इसका मतलब है कि अगर किसी के पास 10 करोड़ डॉलर की संपत्ति है तो उसके मरने के बाद बच्चों को केवल 45 फीसदी संपत्ति ही मिलेगी और बाकी 55 फीसदी सरकार ले लेगी.



