इंडिया गठबंधन छोड़ने पर बोले हनुमान बेनीवाल
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नेता और राजस्थान की नागौर सीट से लोकसभा के लिए चुने गए हनुमान बेनीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया की बैठक में न बुलाए जाने पर नाराज़गी जताई है. उन्होंने कहा कि उन्हें गठबंधन की बैठक में न तो चुनाव नतीजों के पहले बुलाया गया और न बाद में.उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “मुझे न तो चुनाव नतीजों से पहले बुलाया गया और न बाद में. जब दक्षिण की छोटी पार्टी को बुलाया जा सकता है तो मुझे क्यों नहीं.

बेनीवाल ने कहा कि जब उन्होंने इस बारे में कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे से बात की तो उन्होंने कहा कि पार्टी से चूक हुई है.बेनीवाल ने कहा कि वो इसके बावजूद एनडीए में नहीं जाएंगे, वो इंडिया गठबंधन में बने रहेंगे.बेनीवाल ने नागौर सीट पर बीजेपी की उम्मीदवार और कांग्रेस की पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को 42,225 वोटों से हराया है.
👉 यह भी पढ़ें:
- झारखंड राज्यसभा चुनाव में हार के बाद INDIA गठबंधन में घमासान! RJD ने कांग्रेस को दी खुली चेतावनी, क्या बढ़ने वाली है दरार?
- INDIA Alliance में बड़ी टूट की आहट? Ramdas Athawale का दावा- Uddhav Thackeray से दूर हो रहे सांसद, क्या NDA में होगा बड़ा राजनीतिक खेल?
- INDIA Alliance में बड़ा बवाल! DMK का राहुल गांधी पर सबसे बड़ा हमला, कहा- ‘राहुल एक बड़ा मजाक’, क्या टूटने की कगार पर विपक्षी गठबंधन?
- इंडिया गठबंधन के दलों ने केंद्र के खिलाफ भरी हुंकार, पांच मुद्दों पर बनी सहमति
- इंडिया गठबंधन की बैठक कल, कांग्रेस से नाराज कई पार्टियां नहीं हो रही हैं शामिल
- उपराष्ट्रपति चुनाव में साउथ वर्सेस साउथ की लड़ाई, इंडिया गठबंधन ने पूर्व न्यायाधीश बी. सुदर्शन रेड्डी को घोषित किया अपना उम्मीदवार



