राहुल की अमेठी से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं : राजनाथ
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राहुल गांधी के अमेठी लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के सवालों पर कहा कि 2019 में हार के बाद कांग्रेस नेता में यहां से चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं है. टाइम्स ऑफ इंडिया’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राजनाथ सिंह ने केरल में पट्टामैट्टा लोकसभा सीट पर लोगों से बीजेपी उम्मीदवार अनिल के. एंटनी को जिताने के लिए कहा. अनिल कांग्रेस नेता एके एंटनी के बेटे हैं.



