बठिंडा एयरफोर्स स्टेशन के पास धमाका, जिले में रेड अलर्ट जारी
शनिवार सुबह बठिंडा में एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक एक तेज धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की सूचना सेना ने तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई हैं।
सुरक्षा के मद्देनज़र सेना ने एयरफोर्स स्टेशन के सभी गेट बंद कर दिए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ने पूरे जिले में रेड अलर्ट घोषित कर दिया है। एयरफोर्स स्टेशन के बाहर चेतावनी स्वरूप रेड फ्लैग भी लगा दिया गया है।
डीसी की ओर से जारी निर्देशों में सभी निवासियों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों या इमारतों के अंदर ही रहें और आत्म-सुरक्षा के सभी आवश्यक उपाय अपनाएं। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिजली आपूर्ति को बाधित नहीं किया जाएगा, लेकिन अन्य सभी सुरक्षा उपाय सख्ती से लागू रहेंगे।


