बल्लारी हिंसा पर सियासी संग्राम: जनार्दन रेड्डी समेत 11 पर एफआईआर, बैनर विवाद में गई एक जान

Date:

बल्लारी हिंसा पर सियासी संग्राम: जनार्दन रेड्डी समेत 11 पर एफआईआर, बैनर विवाद में गई एक जान

कर्नाटक के बल्लारी जिले में गुरुवार को भड़की हिंसा के मामले में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। हिंसा के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है।

Karnataka:बल्लारी हिंसा मामले में भाजपा विधायक समेत 11 के खिलाफ मामला दर्ज,  इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी - Karnataka Ballari Violence Fir Against  Bjp Mla Security Beefed ...

दरअसल, यह हिंसा कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर शुरू हुई। इस झड़प में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, “स्थिति इस समय शांतिपूर्ण है। सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं और अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।”

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति को हथियार लहराते और हवाई फायरिंग करते हुए देखा जा सकता है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्रीरामुलु, शेखर, अलिखन और सोमशेखर रेड्डी समेत कुल 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

बल्लारी में 3 जनवरी को वाल्मिकी जी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर एक भव्य कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी कार्यक्रम के प्रचार के लिए शहर भर में पोस्टर और बैनर लगाए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक अवंभावी इलाके में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के बाहर बैनर लगा रहे थे, जिस पर भाजपा समर्थकों ने आपत्ति जताई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बहस मारपीट में बदल गई।

स्थिति बिगड़ने पर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस पर भी पथराव किया गया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग करनी पड़ी, जिसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया जा सका।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और हिंसा में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद बल्लारी में तनाव का माहौल बना हुआ है, हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Nuclear Plant Attack Alert: यूरोप के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र पर ड्रोन हमला, IAEA चीफ की चेतावनी—‘यह आग से खेलने जैसा’

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ गई है। यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा केंद्रों में शामिल जापोरिज्जिया परमाणु संयंत्र (Zaporizhzhia Nuclear Power Plant) पर ड्रोन हमले की खबर ने वैश्विक सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है