प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में थाईलैंड और श्रीलंका दौरा

Date:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अप्रैल में थाईलैंड और श्रीलंका दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे का नया कार्यक्रम सामने आ गया है। इसके तहत पीएम मोदी 3 से 6 अप्रैल तक विदेश यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे थाईलैंड और श्रीलंका का दौरा करेंगे। आधिकारिक एलान के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पहले थाईलैंड और फिर श्रीलंका जाएंगे।

अप्रैल में श्रीलंका के दौरे पर जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, सोलर पावर प्लांट का  करेंगे उद्घाटन | Pm narendra modi visit sri lanka next month april finalise  agreements

बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

विदेश मंत्रालय के अनुसार, थाईलैंड के प्रधानमंत्री पैटोंगटार्न शिनावात्रा के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 4 अप्रैल 2025 को आयोजित होने वाले छठे बिम्सटेक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके लिए वे 3 से 4 अप्रैल तक बैंकॉक का दौरा करेंगे। इस शिखर सम्मेलन की मेजबानी थाईलैंड करेगा, जो वर्तमान में बिम्सटेक अध्यक्ष है। यह प्रधानमंत्री मोदी की थाईलैंड की तीसरी यात्रा होगी।

श्रीलंका की राजकीय यात्रा

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायका के निमंत्रण पर 4 से 6 अप्रैल 2025 तक श्रीलंका की राजकीय यात्रा पर रहेंगे। 2015 के बाद से यह प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका की चौथी यात्रा होगी। इससे पहले वे 2015, 2017 और 2019 में श्रीलंका का दौरा कर चुके हैं।

मछुआरों की गिरफ्तारी पर जारी तनाव

प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा ऐसे समय में हो रही है, जब भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों की गिरफ्तारी का मुद्दा गरमाया हुआ है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कई बार विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर इस मुद्दे का स्थायी समाधान निकालने की अपील की है।

श्रीलंकाई नौसेना ने दावा किया है कि 2024 में अब तक उन्होंने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में 550 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस साल अब तक करीब 150 से अधिक भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया जा चुका है।

Abhilash Shukla (Editor)
Abhilash Shukla (Editor)http://www.hbtvnews.com
Abhilash Shukla is an experienced editor with over 28 years in journalism. He is known for delivering balanced, impactful, and credible news coverage.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related