बीकानेर की रैली में गरजे पीएम मोदी-22 तारीख के हमले का जवाब 22 मिनट में दिया, पाकिस्तान को दिया स्पष्ट संदेश

Date:

बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को राजस्थान के बीकानेर मे थे। सरहद के पास से उन्होंने पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब हमने 22 मिनट में दिया। हमने आतकियों के 9 सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए।

आतंकवाद को मिटाने के तीन सूत्र

पीएम मोदी ने कड़ा मैसेज देते हुए कहा कि दुनिया ने देख लिया है कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो क्या होता है। पीएम मोदी ने कहा कि देश ने संकल्प लिया था कि आतंकियों को मिट्टी में मिला देंगे और मुझे कहते हुए खुशी हो रही है कि कल्पना से बड़ी कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि आतंकवाद से निपटने के तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला भारत पर आतंकी हमला हुआ तो करारा जवाब मिलेगा। समय हमारी सेनाएं तय करेंगी, तरीका भी हमारी सेनाएं तय करेंगी और शर्तें भी हमारी होंगी। दूसरा एटम बम की गीदड़भभकी से भारत डरने वाला नहीं है और तीसरा, आतंक के आकाओं और आतंकी सरपरस्त सरकार को अलग अलग नहीं देखेंगे, उन्हें एक ही मानेंगे।

मोदी का दिमाग ठंडा है, लहू गर्म होता है

पीएम मोदी ने कहा कि पाकिस्तान एक बात भूल गया, अब मां भारती का सेवक मोदी यहां सीना तानकर खड़ा है। मोदी का दिमाग ठंडा है, ठंडा रहता है, लेकिन मोदी का लहू गर्म होता है। अब तो मोदी की नसों में लहू नहीं गर्म सिंदूर बह रहा है। हर आतंकी हमले की पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी और ये कीमत पाकिस्तान की सेना चुकाएगी। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था चुकाएगी।

आईसीयू में रहीमयार खान एयरबेस

पीएम मोदी ने कहा कि हमने आतंकियों के सबसे बड़े ठिकाने तबाह कर दिए। दुनिया ने और देश के दुश्मनों ने भी देख लिया कि जब सिंदूर बारूद बन जाता है तो नतीजा क्या होता है। यहीं से कुछ ही दूर सीमा पार पाकिस्तान का रहीमयार खान एयरबेस पता नहीं आगे कब खुलेगा। आईसीयू में पड़ा है। भारत की सेना के अचूक प्रहार ने इस एयरबेस को तहस नहस कर दिया है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक कविता भी पढ़ी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’

जंतर-मंतर पर हुए युवा प्रदर्शन के बाद विपक्षी राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि उसने शिक्षा व्यवस्था को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं का समर्थन करने के बजाय उनका मजाक उड़ाया।