पांच देशों की विदेश यात्रा पर ब्राजील पहुंचे पीएम मोदी, ब्रासीलिया में हुआ भव्य स्वागत, राष्ट्रपति लूला से होगी अहम बैठक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की 8 दिवसीय विदेश यात्रा के तहत मंगलवार को ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया पहुंचे। इससे पहले उन्होंने रियो डी जेनेरियो में 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लिया और इसे एक “बहुत ही उत्पादक यात्रा” बताया।
👉 यह भी पढ़ें:
- PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स में भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत, UPI से लेकर जन औषधि तक 19 ऐतिहासिक समझौतों पर लगी मुहर
- PM Modi Seychelles Visit 2026: 11 साल बाद सेशेल्स दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, हिंद महासागर में भारत की रणनीति होगी और मजबूत
- Kolkata Warehouse Collapse: कोलकाता में दर्दनाक हादसा, 8 मजदूरों की मौत; PM Modi ने किया मुआवजे का ऐलान
- Qatar Blast News: PM Modi को आया Qatar Amir का फोन, 12 भारतीयों की मौत पर जताया दुख, क्या प्रवासी भारतीयों की सुरक्षा पर उठेंगे नए सवाल?
- President Droupadi Murmu Birthday: पीएम मोदी का खास संदेश वायरल, राष्ट्रपति मुर्मु की प्रेरणादायक यात्रा पर पूरे देश की नजर
- मोदी के लिए इमैनुएल मैक्रों का हिंदी संदेश वायरल! आखिर वीडियो में ऐसा क्या कहा कि दुनिया भर में हो रही चर्चा?”

भव्य सांस्कृतिक स्वागत से अभिभूत हुए प्रधानमंत्री
ब्रासीलिया एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत ब्राजील के रक्षा मंत्री जोस मुसियो मोंटेइरो फिल्हो ने किया। इसके बाद पीएम मोदी के स्वागत में शिव तांडव स्तोत्र और भारतीय शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किए गए। भारतीय प्रवासी समुदाय ने ‘भारत माता की जय’ के नारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री मोदी ने बच्चों से मुलाकात की और उनसे स्नेहपूर्वक बातचीत की। उन्होंने इस स्वागत को “यादगार” बताते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कीं और लिखा ब्रासीलिया में भारतीय समुदाय ने जिस भावुकता से स्वागत किया, वह दिखाता है कि हमारे प्रवासी अपनी जड़ों से कितने जुड़े हुए हैं।”
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला से होगी द्विपक्षीय वार्ता
पीएम मोदी मंगलवार को ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, तकनीक, कृषि और स्वास्थ्य जैसे कई क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत करने पर चर्चा होगी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा भारत-ब्राजील साझेदारी में नए आयाम जोड़ते हुए पीएम मोदी की यह यात्रा बेहद महत्वपूर्ण है।”
सांबा-रेगे से सजा स्वागत समारोह
एयरपोर्ट पर ब्राजील की पारंपरिक सांबा-रेगे संगीत प्रस्तुति ने स्वागत को एक सांस्कृतिक उत्सव में बदल दिया। प्रधानमंत्री ने लिखा कि “बटाला मुंडो बैंड द्वारा प्रस्तुत एफ्रो-ब्राजीलियन संगीत ने स्वागत को और भी खास बना दिया।”
अब तक चार देशों का दौरा कर चुके हैं पीएम मोदी
इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अब तक घाना, त्रिनिदाद एंड टोबैगो, अर्जेंटीना और अब ब्राजील का दौरा कर चुके हैं। यहां से वे नामीबिया जाएंगे। उन्होंने ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर भी ब्राजील सरकार और राष्ट्रपति लूला की प्रशंसा की, और लिखा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में व्यापक विचार-विमर्श हुआ। यह मंच वैश्विक सहयोग के लिए एक प्रभावशाली मंच बनता जा रहा है।”
प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा भारत की वैश्विक कूटनीति और रणनीतिक साझेदारी को और सशक्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।



