नई दिल्ली। पाकिस्तान ने गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी अपनी नापाक कोशिश बरकरार रखी। पाकिस्तान ने आज जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक ड्रोन से हमले किए, जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। हालांकि पंजाब के फिरोजपुर में पाकिस्तानी ड्रोन से एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए।
शुक्रवार को एक बार फिर पाकिस्तान ने भारत के कई सरहदी इलाकों में ड्रोन्स हमले किए हैं। इनमें जम्मू–कश्मीर, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन्स को हवा में ही मारते हुए, उसके इरादों को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान ने श्रीनगर, बारामूला, पठानकोट और अमृतसर पर हमले किए हैं, जिन्हें एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से भारतीय सेना ने मार गिराया है और अब जवाबी कार्रवाई में लग गई है।
👉 यह भी पढ़ें:
- Jantar Mantar Protest पर सियासी संग्राम! मनीष सिसोदिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- ‘युवाओं की आवाज से क्यों घबरा गई कांग्रेस?’
- Middle East Crisis: होर्मुज में बड़ा एक्शन! अमेरिका ने मार गिराए ईरान के 2 ड्रोन, क्या युद्ध की ओर बढ़ रही दुनिया?
- Abhishek Banerjee Attack Row: ‘जो हुआ, गलत हुआ लेकिन जिम्मेदार कौन?’ मंत्री अग्निमित्रा पॉल के बयान से बंगाल की राजनीति में नया बवाल
- Abhishek Banerjee Attack Case: हमले के बाद बड़ा एक्शन! 5 आरोपी गिरफ्तार, बंगाल की राजनीति में मचा तूफान
कई इलाकों में ब्लैकआउट और सायरन
हमले के बाद जम्मू, सांबा, उधमपुर, राजौरी, अखनूर और फिरोजपुर में पूर्ण ब्लैकआउट लागू किया गया। सायरन की आवाजें और विस्फोटों की गूंज ने स्थानीय लोगों में दहशत पैदा कर दी। उधमपुर और सांबा में भी सायरन बज रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों में रहने और रोशनी बंद रखने की सलाह दी। रक्षा सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तानी ड्रोनों ने जम्मू, सांबा, और पठानकोट के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की। इसके साथ ही पुंछ और उधमपुर में भी गोलाबारी और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। सांबा में भारतीय वायु रक्षा प्रणाली ने ब्लैकआउट के बीच कई ड्रोनों को नष्ट किया, जिसके कारण जोरदार धमाकों की आवाजें गूंजीं।
श्रीनगर एयरपोर्ट के पास विस्फोट
शुक्रवार को सबसे पहले पाकिस्तान ने उड़ी के गोहालन गांव को निशाना बनाया, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया। श्रीनगर हवाई अड्डे के पास 10 विस्फोट हुआ है। कश्मीर घाटी में भी ड्रोन हमला हुआ है। दक्षिण कश्मीर के अवंतीपोरा में एक ड्रोन को मार गिराया गया। कश्मीर घाटी में पूरी तरह से ब्लैकआउट हो गया।


