ममता बनर्जी की भाजपा को चुनौती, कहा- पहले 200 सीटें जीतकर दिखाएं
लोकसभा चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने में लगी हुई हैं। वहीं भाजपा लगातार 400 से अधिक सीट पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही है। इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने निशाना साधा। उन्होंने भगवा खेमे को कम से कम 200 सीटें जीतने की चुनौती दी।

👉 यह भी पढ़ें:
- बंगाल में ममता बनर्जी को एक और झटका, अब पूर्व मंत्री ज्योति प्रिय मल्लिक ने टीएमसी के सभी पद छोड़े
- कलकत्ता हाईकोर्ट से ममता बनर्जी गुट को तगड़ा झटका, ऋतब्रत बनर्जी ही होंगे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष
- ममता बनर्जी ने भवानीपुर में सुवेंदु अधिकारी की जीत को दी चुनौती, कलकत्ता हाईकोर्ट में लगाई याचिका
- TMC Crisis: ममता बनर्जी को बड़ा झटका? 19 सांसदों की ‘बागी लिस्ट’ वायरल, सायोनी घोष और यूसुफ पठान के नाम से मचा सियासी भूचाल!
- TMC में कितने बागी, 19 बागी सांसदों की लिस्ट पढ़कर चौंक जाएंगे आप, अधिकांश ममता बनर्जी के करीबी
- क्या टीएमसी का कांग्रेस में हो रहा है विलय, सोनिया गांधी ने ममता बनर्जी को दिया है खुला ऑफर
बनर्जी ने यह भी कहा कि वह राज्य में नागरिकता संशोधन कानून लागू नहीं होने देंगी। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि सीएए के लिए आवेदन करने वाले विदेशी बन जाएंगे। इसलिए इसके लिए आवेदन नहीं करें। ममता बनर्जी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया के सहयोगियों माकपा और कांग्रेस पर भाजपा से हाथ मिलाने का आरोप लगाया। कहा कि पश्चिम बंगाल में इंडिया गठबंधन नहीं है। माकपा और कांग्रेस बंगाल में भाजपा के लिए काम कर रही हैं।



