मुंबई। महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवाद चल रहा है। बारामती से एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा है कि यह राजनीति का विषय नहीं है। इसलिए इसमें हमारे जैसे किसी नेता को दखल नहीं देना चाहिए। यह इतिहास का विषय है इसलिए इस पर इतिहासकारों को राय देनी चाहिए।
सुप्रिया सुले ने कहा कि मैं महाराष्ट्र सरकार से अपील करती हूं कि वह इसमें न पड़ें हो और विशेषज्ञों को इस पर फैसला लेने दें। सरकार सेवा के लिए होती है। उन्हें भ्रष्टाचार पर फोकस करना चाहिए। न खाऊंगा, न खाने दूंगा उनकी लाइन है, राज्य में भ्रष्टाचार का क्या हुआ? हर चैनल बेरोजगारी के बारे में दिखा रहे हैं। भारी संख्या में क्वालिफाइड युवाओं के पास नौकरी नहीं है। महंगाई, बेरोजगारी, महाराष्ट्र का विकास और भ्रष्टाचार ये सभी मुद्दे पूरी तहर से पीछे हो चुके हैं। सरकार का फोकस राज्य के विकास पर होना चाहिए।
👉 यह भी पढ़ें:
- पुणे-मुंबई राजमार्ग पर बड़ा हादसा टला: सुप्रिया सुले की गाड़ी को मारी टक्कर
- पुणे–पिंपरी चुनाव में एकजुट हुई एनसीपी, अजित पवार और सुप्रिया सुले एक मंच पर, भाजपा पर साधा निशाना
- महाराष्ट्र; ‘डायरी ऑफ ए होम मिनिस्टर’ ने मचाई हलचल
- फ्लाइट लेट हुई तो एयर इंडिया पर भड़कीं एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, विमान कंपनी ने कहा-यह हमारे बस में नहीं
विहिप और बजरंग दल की चेतावनी
उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने चेतावनी दी है कि अगर औरंगजेब की कब्र को सरकार ने नहीं हटाया तो हम कारसेवा कर उसको हटा देंगे। हिंदू संगठनों की चेतावनी के बाद मुगल शासक के कब्र और उसके नजदीकी क्षेत्रों में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया है।


