महाराष्ट्र में महायुति ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, फडणवीस 5 दिसंबर को लेंगे सीएम पद की शपथ

Date:

मुंबई। भाजपा विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस के नेता चुने जाने के बाद बुधवार को महायुति ने राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। महायुति के तीनों नेता देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार एक ही कार से राजभवन पहुंचे। 5 दिसंबर गुरुवार को शाम 5.30 बजे देवेंद्र फडणवीस सीएम पद की शपथ लेंगे।

सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद देवेंद्र फडणवीस ने एकनाथ शिंदे और अजित पवार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि दोनों सहयोगियों ने उनका समर्थन किया और सरकार बनाने में मदद की। देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि महायुति की सरकार अगले पांच साल महाराष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का काम करेगी। फडणवीस ने कहा कि मैंने कल एकनाथ शिंदे से मुलाकात की थी। उनसे आग्रह किया कि वो सरकार में शामिल हों। शिवसेना के सभी विधायक भी यही चाहते हैं। मंत्रिमंडल को लेकर महायुति की बैठक में फैसला लिया जाएगा।

👉 यह भी पढ़ें:

शपथ ग्रहम में पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह आजाद मैदान में होगा। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा और महायुति के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस मौके पर अजित पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में विकास की बात होगी और विकास पर ही नई सरकार का फोकस होगा। पिछले ढाई साल में तीनों ने साथ मिलकर फैसले लिए हैं। अब आगे भी महाराष्ट्र के हित में ही मिलकर फैसले लिए जाएंगे।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

FIFA वर्ल्ड कप 2026: मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, फ्रांस ने पैराग्वे को मात देकर क्वार्टर फ़ाइनल में बनाई जगह

FIFA वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ़ 16 में मोरक्को और फ्रांस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराया, जबकि फ्रांस ने पैराग्वे को 1-0 से मात दी। अब टूर्नामेंट के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक, मोरक्को बनाम फ्रांस क्वार्टर फ़ाइनल में देखने को मिलेगा।