महाराष्ट्र के निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस का भाजपा पर निशाना, पवन खेड़ा ने कहा-चुनाव में ही आती है बांग्लादेशी घुसपैठियों की याद

Date:

मुंबई। महाराष्ट्र में नगरीय निकाय चुनावों के बीच कांग्रेस ने भाजपा पर जोरदार हमला किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने मुंबई में कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय ही बांग्लादेशी घुसपैठियों को मुद्दा बनाती है और चुनाव खत्म होने के बाद इसे भूल जाती है। खेड़ा ने मुंबई में भाजपाशिंदे गठबंधन सरकार पर भी भ्रष्टाचार और जनता के पैसे की लूट के गंभीर आरोप लगाए।

पवन खेड़ा ने सोमवार को कहा कि भाजपा केवल चुनाव के समय बांग्लादेशियों को याद करती है, और फिलहाल पश्चिम बंगाल में चुनाव होने के कारण यह मुद्दा फिर सामने आया है। उन्होंने पूछा कि अगर वास्तव में बांग्लादेशी घुसपैठिए मौजूद हैं, तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह क्या कर रहे हैं और इस मामले में उन्हें इस्तीफा देना चाहिए। खेड़ा ने कहा कि मुंबई की जमीन, उद्योग और पैसा एक गुजराती दोस्त को सौंपा जा रहा है और भाजपाशिंदे सरकार करोड़ों रुपये की लूट कर रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई के लोग अब बदलाव चाहते हैं और आगामी 15 जनवरी के नगर निगम चुनाव में भ्रष्ट महायुति को सबक सिखाएंगे।

बीएमसी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार

खेड़ा ने कहा कि कि बीएमसी में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आम नागरिकों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। सड़कें गड्ढों से भरी हैं, पीने का पानी कम है, मानसून में जलभराव सामान्य हो गया है और प्रदूषण बढ़ गया है। खेड़ा ने आरोप लगाया कि सरकार स्कूल, बसें और बीएमसी अस्पताल निजीकरण की कोशिश कर रही है और विकास के लिए मिलने वाले फंड विपक्षी प्रतिनिधियों को नहीं दे रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से हराया, प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने लिए 4-4 विकेट

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल...