महाराष्ट्र में बीजेपी का ख़राब प्रदर्शन;देवेंद्र फडणवीस ने की इस्तीफ़े की पेशकश
लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रदर्शन की ज़िम्मेदारी लेते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस्तीफ़े की पेशकश की है.महाराष्ट्र में कांग्रेस को सबसे अधिक 13 सीटों पर जीत मिली है. वहीं, उसकी सहयोगी दल शिवसेना (यूबीटी) को नौ और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपीएसपी) को आठ सीट पर जीत मिली है.दूसरी तरफ़ बीजेपी ने सिर्फ़ केवल 9 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं उसकी सहयोगी शिवसेना को सात, एनसीपी को एक सीट पर सफलता मिली है.

देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि उन्हें उप मुख्यमंत्री के पदभार से मुक्त किया जाए क्योंकि वह अब पार्टी के संगठन में काम करना चाहते हैं.फडणवीस ने कहा कि महाविकास अघाड़ी को 2 करोड़ 50 लाख वोट मिले हैं और हमें 2 करोड़ 48 लाख वोट मिले हैं.
उन्होंने कहा, “लेकिन इन दो लाख वोटों से सीटों का अंतर ऐसा है कि महा विकास अघाड़ी को 30 सीटें मिली हैं और हमें सिर्फ़ 17 सीटें मिली हैं.फडणवीस ने कहा, चूंकि एक लीडर के रूप में महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की सारी ज़िम्मेदारी मेरे ऊपर थी, ये जो हमें महाराष्ट्र में एक तरह से हार मिली है, ये पूरी ज़िम्मेदारी मेरी है. उसे मैं स्वीकार करता हूं. मैं भागने वाला आदमी नहीं हूं. हम लोग पूरी पार्टी को साथ में लेकर नई रणनीति तैयार करेंगे और उसके साथ जनता के बीच जाएंगे.
👉 यह भी पढ़ें:
- शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत के बयान पर भड़के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, कहा- गीदड़ भभकियों से डरने वाली नहीं है भाजपा
- महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को दिया साथ आने का ऑफर, कहा-2029 तक विपक्ष में बैठने की उम्मीद नहीं
- महाराष्ट्र सरकार ने रद्द किया हिंदी भाषा की अनिवार्यता का फैसला, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने की घोषणा, तीन भाषा नीति को लेकर बनाई कमेटी
- देवेंद्र फडणवीस ने ली महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद की शपथ, एकनाथ शिंदे और अजित पवार बने डिप्टी सीएम


