इंदौर में आठ लोगों की मौत पर जब पूरा देश गमगीन था, उसी दिन जारी हुआ भाजपा के डिस्को डांसर नेताओं का वीडियो, आपके मुंह से हिन्दू नववर्ष की बात सुन हंस रहे हैं लोग

Date:

इंदौर। पार्टी विथ डिफरेंस वाली भाजपा अब संस्कारी कहलाती है। इसके विधायक संस्कारी और सनातनी कहे जाते हैं। कांग्रेस या दूसरी पार्टियों से आए नेताओं के बारे में तो कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन जो लोग शुरू से ही भाजपा से जुड़े हैं उनसे संस्कार की उम्मीद की जाती है। इसके विपरित भाजपा के वर्तमान नेता सारे संस्कार ताक पर रख ऐसी हरकतें कर जाते हैं, जिससे उनके भाजपाई होने पर ही शक होने लगता है

ताजा मामला इंदौर में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का है। ऐसे शिविरों में तो नेताओं और कार्यकर्ताओं में संस्कार कूट-कूट कर भरे जाते हैं। आम जनता और समाज में कैसा आचरण करना है, इसके पाठ भी पढ़ाए जाते हैं। चूंकि इसमें बाहर के लोग नहीं जा सकते इसलिए यह भी भरोसा कर लिया जाता है कि सबकुछ भाजपा के नियम-कायदों से होता है। ताज्जुब तो तब हुआ जब इस संस्कारी शिविर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

नगर अध्यक्ष भी बन गए डिस्को डांसर

इस वीडियो में भाजपा नगर सुमित मिश्रा और एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा फिल्मी गानों पर जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। मनीष शर्मा उर्फ मामा का आई एम ए डिस्को डांसर पर ठुमका लगाते तो देखते ही बन रहा है। उनके हाव-भाव देखकर कोई भी यह अंदाज नहीं लगा पाएगा कि वे भाजपा जैसी संस्कारी पार्टी नेता हैं। साथ ही सनातनी विधायक के खास भाजपा उपाध्यक्ष दीपेंद्र सोलंकी भी जमकर डांस करते नजर आए।

सनातनी विधायक गोलू शुक्ला ने लुटाए पैसे

इंदौर में एक सनातनी विधायक भी हैं। जी हां, सही पहचाना विधानसभा तीन के गोलू शुक्ला। श्रीमान ने तो नगर अध्यक्ष और मनीष मामा से भी आगे बढ़कर अपना जौहर दिखाया। गोलू शुक्ला, सुमित मिश्रा और मनीष मामा पर रुपए लुटाते नजर आए। इससे भी हद तो तब हो गई जब मनीष मामा ने खुद ही इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया। वाह मामा, वाह। मान गए आपको। आप ने अपना चाल, चरित्र नहीं छुपाया।

नगर अध्यक्ष ने इसे सांस्कृति कार्यक्रम बताया

मीडिया ने जब इस वीडियो को लेकर नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि शिविर के समापन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम रखा था। इसमें कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। मिश्राजी माना कि यह सांस्कृति कार्यक्रम था, लेकिन डिस्को डांसर वाला गाना कौन से सांस्कृतिक कार्यक्रम में बजता है। इससे आप भाजपा या देश की कौन सी संस्कृति दिखाना चाहते हैं।

इंदौर में आठ मौतों के बाद जारी हुआ वीडियो

बताया जाता है कि यह वीडियो मंगलवार का है, लेकिन इसे बुधवार यानी कल जारी किया गया वह भी तब जब इंदौर में आग में आठ लोग जिन्दा जल गए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम डॉ.मोहन यादव से लेकर पूरा देश और पूरा शहर इस पर गमगीन था। लोग शोक व्यक्त कर रहे थे, ऐसे में इस वीडियो का आना गलत संदेश दे गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

Bhutan Earthquake: आधी रात कांपी धरती, बंगाल में मची अफरा-तफरी! मोबाइल अलर्ट के कुछ सेकंड बाद महसूस हुए तेज झटके

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र भूटान में स्थित था और इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर दर्ज की गई। कम गहराई होने के कारण झटकों का असर दूर-दूर तक महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई