ट्विशा शर्मा के पति से पूछताछ में होंगे कई खुलासे, पुलिस को मिली 7 दिन की रिमांड, पासपोर्ट होगा जब्त

Date:

भोपाल। भोपाल में मॉडल और एक्टर ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में उसके पति समर्थ सिंह को कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी, जिसमें कई खुलासे होंगे। कोर्ट ने समर्थ का पासपोर्ट भी जब्त कर लिया है।

पुलिस ने समर्थ सिंह को शनिवार  को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस समर्थ सिंह को लेकर कोर्ट पिछले दरवाजे से पहुंची। भोपाल कोर्ट में पेश करने से पहले समर्थ सिंह को भोपाल के जेपी अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया। जांच के बाद आरोपी को कोर्ट में ले जाया गया।

जबलपुर पुलिस ने किया था गिरफ्तार

ट्विशा की मौत के बाद से आरोपी समर्थ सिंह फरार चल रहा था। जबलपुर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर भोपाल पुलिस को हैंडओवर कर दिया था, जिसके बाद पुलिस उसे भोपाल लेकर आई और कोर्ट में पेश किया। समर्थ का पासपोर्ट जब्त किया जाएगा। उनके वकील की तरफ से दलील थी कि हम जांच में सहयोग करने को तैयार हैं।

12 मई को ससुराल में मिली थी लाश

ट्विशा शर्मा 12 मई की रात भोपाल स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गई थीं। पुलिस के अनुसार, उन्हें कथित तौर पर 12 मई की रात लगभग 10:26 बजे घर की छत पर रस्सी से लटका हुआ पाया गया था। उनका पोस्टमार्टम 13 मई को एम्स भोपाल के फोरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभाग में किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रस्सी से फांसी लगाने को मौत की वजह बताई गई थी।

दिल्ली एम्स की टीम की निगरानी में पोस्टमार्टम

ट्विशा के शव का दोबारा पोस्टमॉर्टम रविवार को होगा। इसके लिए AIIMS दिल्ली ने चार वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल टीम बनाई है। यह टीम आधुनिक उपकरणों के साथ आज शाम 6 बजे राज्य सरकार के चार्टर्ड विमान से रवाना होगी और रात तक भोपाल पहुंच जाएगी।

ब्यूटी पार्लर का वीडियो आया सामने

ट्विशा शर्मा के आखिरी मेकअप का CCTV फुटेज भी सामने आया है। इसमें वह ससुराल के पास स्थित एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होती नजर आ रही है। वीडियो में वह सामान्य और रिलैक्स दिखाई दे रही है। पुलिस ने फुटेज जब्त कर लिया है। ब्यूटी पार्लर ट्विशा के ससुराल से करीब 100 मीटर दूर बताया गया है।

कमिश्नर बोले-मदद करने वालों की होगी पहचान

शनिवार को  भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि आरोपी को देर रात भोपाल लाया गया है, इसलिए अभी पूछताछ नहीं हो सकी है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस उससे घटना वाली रात, पारिवारिक विवाद, मोबाइल चैट, कॉल डिटेल और फरारी के दौरान की गतिविधियों को लेकर पूछताछ करेगी। उन्होंने कहा- पुलिस लगातार समर्थ की तलाश में थी, लेकिन इस बात का अंदाजा नहीं था कि वह सीधे कोर्ट पहुंचकर सरेंडर कर देगा। फरार रहने के दौरान किन-किन लोगों ने उसकी मदद की, उसे शरण दी या बचाने की कोशिश की, इसकी भी पहचान की जाएगी।

Ardhendu Bhushan
Ardhendu Bhushanhttp://www.hbtvnews.com
Ardhendhu Bhushan is a senior consulting editor with extensive experience in the media industry. He is recognized for his sharp editorial insight and strategic guidance.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

Recent News
Related

राऊ-रंगवासा स्थित भूतनाथ मंदिर का विवाद और गहराता जा रहा है। मंदिर से जुड़े लोगों ने जहां कॉलोनाइजर और कारोबारी संजय अग्रवाल पर मंदिर की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाया है, वहीं अग्रवाल ने इससे इनकार किया है। विवाद इतना बढ़ गया है कि अब प्रशासन 1925 के खसरे के हिसाब से नपती कराने की तैयारी कर रहा है।